फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   No one filed nomination on the first day.

Delhi News: पहले दिन किसी ने नहीं किया नामांकन दाखिल

Mon, 03 Nov 2025 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
No one filed nomination on the first day.
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव के लिए जारी की अधिसूचना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव की सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होते ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 10 नवंबर तक चलेगी। लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि पहले दिन एक भी वार्ड में किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
जानकारी के अनुसार, वार्ड 35-मुंडका, 56-शालीमार बाग बी, 65-अशोक विहार, 74-चांदनी चौक, 76-चांदनी महल, 120-द्वारका बी, 128-दिचाऊं कलां, 139-नारायणा, 163-संगम विहार ए, 164-दक्षिणपुरी, 173-ग्रेटर कैलाश और 198-विनोद नगर में नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चली। इस दौरान सभी वार्डों के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और उनके सहयोगी अधिकारी उम्मीदवारों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में उम्मीदवार चयन को लेकर मंथन जारी है। टिकट को लेकर खींचतान और रणनीति तय करने की प्रक्रिया के चलते नामों की घोषणा टल रही है। यही वजह रही कि पहले दिन कोई भी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने आगे नहीं आया। निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी पहले दिन नामांकन में रुचि नहीं दिखाई। चुनाव आयोग के अधिकारियों का अनुमान है कि जैसे-जैसे प्रमुख पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेंगी, वैसे-वैसे नामांकन दाखिल करने की गति तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed