फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   nitiative to resolve traffic issues near Dwarka Sector-11 Metro Station

Delhi News: द्वारका सेक्टर-11 मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक समस्याओं के समाधान की पहल

Thu, 25 Jun 2026 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
nitiative to resolve traffic issues near Dwarka Sector-11 Metro Station
द्वारका सेक्टर-11 मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक समस्याओं के समाधान की पहल
विज्ञापन


नई दिल्ली। द्वारका सर्कल में हाल ही में नियुक्त हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) राम सिंह ने अपने क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। पदभार संभालने के लगभग 15 दिन बाद उन्होंने द्वारका सेक्टर-11 मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 का दौरा किया और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। स्थानीय निवासी अनिल कुंद्रा के अनुसार, टीआई राम सिंह ने लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं को समझने के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा हुई। कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने सड़क पर बनी स्टॉप लाइन और जेब्रा क्रॉसिंग के धुंधले हो जाने की समस्या को लेकर संबंधित विभाग डीडीए को पत्र लिखा है, ताकि इनकी दोबारा पेंटिंग कराई जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पीक आवर्स के दौरान ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed