फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   मैट्रिमोनियन वेबसाइट के जरिये दोस्ती कर बना लेता था अश्लील वीडियो गिरफ्तार

मैट्रिमोनियन वेबसाइट के जरिये दोस्ती कर बना लेता था अश्लील वीडियो गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 08:10 PM IST
विज्ञापन
नोटः खबर शास्त्री नगर, सहारनपुर के लिए भी उपयोगी हो सकती है
विज्ञापन
मैट्रिमोनियन वेबसाइट के जरिये दोस्ती कर बना लेता था अश्लील वीडियो गिरफ्तार -आरोपी ने अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालकर दिल्ली, भोपाल, गाजियाबाद की कई महिलाओं को ब्लैकमेल कर लाखों वसूले -पकड़ा गए आरोपी ने सहारनपुर से बीटेक करने के बाद जालंधर की एक नामी यूनिवर्सिटी से किया हुआ है एमबीए, आरोपी को दिल्ली से दबोचा मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिये महिलाओं और युवतियों को शादी करने का झांसा कर जबरन वसूली करने वाले एक शख्स को शाहदरा जिले के साइबर थाना पुलिस ने दबोचा है। आरोपी शादी का वादा कर महिलाओं से वीडियो कॉल करता था। उस दौरान उनके अश्लील वीडियो बनाकर बाद में उनको ब्लैकमेल कर रहा था। दिल्ली, यूपी मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों की कई लड़कियों को आरोपी ने अपने जाल में फंसाकर वसूली की। पकड़े गए आरोपी की पहचान शास्त्री नगर, सहारनपुर, यूपी निवासी साहिल सचदेवा (32) के रूप में हुई है। आरोपी ने सहारनपुर की एक यूनिवर्सिटी से बीटेक करने के बाद जालंधर की नामी यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया हुआ है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल आईफोन-11 जिसमें दर्जनभर से अधिक लड़कियों की अश्लील वीडियो व फोटो मौजूद हैं, बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि पिछले दिनों साइबर थाने में 32 वर्षीय एक युवती ने ब्लैकमेल कर ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया कि उसने एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट 'Better Half.Com' पर शादी के लिए अपना बायोडाटा डाला हुआ था। अक्तूबर 2021 में वहां उसकी पहचान साहिल सचदेवा नामक शख्स से हुई। आरोपी ने खुद को बीटेक इंजीनियर बताने के अलावा खुद को एमबीए भी बताया। आरोपी ने पीड़िता से शादी की बात की और दोनों बातचीत करने लगी। इसके बाद वीडियो कॉलिंग भी होने लगी। वीडियो कॉलिंग के दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पीड़िता से  रकम ऐंठने लगा। करीब दो लाख रुपये आरोपी पीड़िता से ले चुका था, इसके बाद भी वह लगातार रुपयों की मांग रहा था।परेशान होकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। टेक्निकल सर्विलांस के अलावा उन यूपीआई खातों की जांच की गई, जिनमें पीड़िता ने रुपये भेजे थे।
विज्ञापन
जांच के दौरान आरोपी पर नजर रखी गई। वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। काफी पड़ताल के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को दक्षिण दिल्ली के नेबसराय इलाके से दबोच लिया। छानबीन के दौरान को आरोपी से वह मोबाइल भी मिल गया, जिसमें पीड़िता समेत देशभर की कई लड़कियों के आरोपी ने इसी तरह अश्लील वीडियो बना रखे थे। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पिछले काफी समय से बेरोजगार था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। उसने भी खुद को मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर रजिस्टर कराया हुआ था। चूंकि उसका बढ़िया  प्रोफाइल था। इसलिए लड़कियां आसानी से उसके जाल में फंस जाती थी। शुरुआती जांच में पता चला कि उसने गाजियाबाद, दिल्ली के जनकपुरी और  मध्य प्रदेश के भोपाल की युवती से इसी दो कई-कई लाख रुपये वसूल लिये। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
---- शुजात आलम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed