फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   रंगदारी मांगने की शिकायत करना महिला व्यवसायी को पड़ा भारी

रंगदारी मांगने की शिकायत करना महिला व्यवसायी को पड़ा भारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:04 PM IST
विज्ञापन
संशोधित समाचार-
विज्ञापन
रंगदारी मांगने की शिकायत करना महिला व्यवसायी को पड़ा भारी - आरोपी के भाई ने दोस्तों के साथ महिला के भाई को किया घायल - निजामुद्दीन पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, २१ जनवरी निजामुद्दीन इलाके में रंगदारी मांगने व फायरिंग करने की शिकायत करना महिला व्यवसायी को भारी पड़ गया। आरोपी के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला व्यवसायी के भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया और पिस्टल के बल से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर लहुलूहान कर दिया। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास व आम्र्स एक्ट आदि धाराओं में मामला दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार निदा खान निजामुद्दीन इलाके में रेस्टोरेंट चलाती है। नवंबर महीने में निजामुद्दीन इलाके के बदमाश साहिल गजूनी ने महिला व्यवसायी से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर साहिल गजूनी के दोस्त व गिरोह सरगना सोनू किडनी व अमन ने महिला के घर कम रेस्टोरेंट पर एक राउंड फायरिंग की थी। निजामुद्दीन पुलिस ने तब मामला दर्जकर एसआई नागेंद्र कुमार की टीम ने साहिल गजूनी, सोनू किडनी और अमन को गिरफ्तार किया था। इस बात का बदला लेने के लिए असीफ गजूनी के भाई साहिल कपूरी (२४) ने राशिद(१९) और  दाऊद (२२) के साथ मिलकर महिला व्यवसायी के भार्ई अक्षय उर्फ मानुज को सात व आठ जनवरी की रात चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकू अक्षय की कमर में लगा था। इसके बाद उसके सिर में पिस्टल की बट से कई वार किए।
विज्ञापन
निजामु्द्दीन थाना पुलिस मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही थी। निजामुद्दीन थानाध्यक्ष किशोर कुमार रेवाला की देखरेख में एसआई नागेंद्र की टीम ने तीनों आरोपी असीफ कपूरी, राशिद और दाऊद को गिरफ्तार कर लिया। साहिल निजमुद्दीन इलाके को घोषित बदमाश है। इनके कब्जे से चाकू व पिस्टल बरामद कर ली गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
-------- पुरुषोत्तम वर्मा 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed