फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   आप ने आदेश गप्ता ने ज़मीन पर कब्जा करने के खिलाफ प्रदर्शन किया

आप ने आदेश गप्ता ने ज़मीन पर कब्जा करने के खिलाफ प्रदर्शन किया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:02 PM IST
विज्ञापन
आप ने आदेश गप्ता ने ज़मीन पर कब्जा करने के खिलाफ प्रदर्शन किया
विज्ञापन
जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए आदेश गुप्ता का इस्तीफा मांगा अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने स्कूल की ज़मीन पर कब्जा करके व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए ऑफिस बनाने के मामले में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान आप नेताओं ने आदेश गुप्ता से इस्तीफा मांगा। साथ ही उन्होंने मांग की कि उनके इस्तीफा न देने पर भाजपा आलाकमान उन्हें बर्खाश्त करें। इस मौके पर आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि हाई कोर्ट ने इस मुद्दे पर आदेश गुप्ता के खिलाफ नोटिस जारी किया था, लेकिन आदेश गुप्ता ने अभी तक अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। उन्हें जवाब देना ही होगा। उन्होंने कहा कि आदेश गुप्ता ने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए नगर निगम के स्कूल की ज़मीन पर कब्जा किया है। उन्होंने अपने बेटों के साथ मिलकर उस ज़मीन पर अपना पॉलिटिकल ऑफिस बनाया। वह बच्चों से स्कूल छीनकर उस पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। उनके इस कार्य से भाजपा का असली चरित्र सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि आदेश गुप्ता ने इस मामले में बोलने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी देने के बजाए हाई कोर्ट के नोटिस का जवाब देना चाहिए। वह उनकी ओर दी गई कानूनी कार्रवाई की धमकी से डरने वाले नहीं है। वह चाहते है कि आदेश गुप्ता उनके खिलाफ कोर्ट जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन में दक्षिण दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष प्रेम चौहान और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मनोज त्यागी के नेतृत्व में आप पार्षदों ने अवैध निर्माण के मामले में आदेश गुप्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आदेश गुप्ता ने दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया है इसलिए उन्हें अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें उनके पद से तुरंत हटाया जाए। वह ज़मीन का दुरुपयोग कर रहे हैं, वहीं भाजपा दिल्ली में साफ राजनीति की बात करती है, राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाती है, आदेश गुप्ता दिल्ली में भाजपा की जड़ हैं, जब वह जड़ ही खराब है तो उसके पेड़, उसकी टहनियां और पत्तियां कैसी होंगी। इसका अंदाजा स्वयं ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
-------------- विनोद डबास
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed