फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   नर्सरी दाखिला: आवेदन करने का आज अंतिम दिन

नर्सरी दाखिला: आवेदन करने का आज अंतिम दिन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 08:32 PM IST
विज्ञापन
नर्सरी दाखिला: आवेदन करने का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, 20 जनवरी राजधानी में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा के लिए शैक्षणिक सत्र 2022- 23 में दाखिले के आवेदन के लिए आज अंतिम दिन है। अभी तक जिन अभिभावकों ने बच्चे के दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है, वह 21 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि, यदि आज चूंके तो पूरे एक साल का इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, दिल्ली के 17 से अधिक निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया बीते माह शुरू की गई थी। इसके तहत सात जनवरी तक आवेदन की आखिरी तारीख तय की गई थी। लेकिन, कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आवेदन की तिथि को दो सप्ताह के लिए बढ़ाकर 21 जनवरी तय किया था। जानकारी यह भी है कि अब आगे आवेदन की तिथि को नहीं बढ़ाया जाएगा। ।
विज्ञापन
-------- चार फरवरी को जारी होगी दाखिले की पहली सूची शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 24 जनवरी को निजी स्कूलों में 75 फ़ीसदी ओपन सीटों पर बच्चों के दाखिले को लेकर वेबसाइट पर विवरण को अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद चार फरवरी को दाखिले की पहली सूची जारी की जाएगी। राहत की बात यह है कि इस सूची में प्रतीक्षा सूची को भी जारी किया जाएगा। जिन छात्रों का नाम प्रतीक्षा सूची में होगा उन्हें बाद में दाखिला मिलने की संभावना है। वहीं, दाखिले की दूसरी सूची 21 फरवरी को जारी की जाएगी, जबकि 31 मार्च तक दाखिले की पूरी प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। नर्सरी दाखिले के एक विशेषज्ञ की माने तो इस बार दाखिले के लिए करीब ढाई लाख आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
--------- फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है ईडब्ल्यूएस दाखिले की प्रक्रिया दिल्ली के निजी स्कूलों में 75 फ़ीसदी सीटों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 फ़ीसदी सीटों के लिए अलग से दाखिला प्रक्रिया चलेगी। इसके लिए दिल्ली सरकार का शिक्षा निदेशालय अधिसूचना जारी करेगा। अधिसूचना के मुताबिक, 25 फ़ीसदी सीटों पर ईडब्ल्यूएस- डीजी श्रेणी के छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होने को लेकर संभावना जताई जा रही है।
----------- किशन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed