फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   महज 250 रुपये लूटने के बाद पोल खुलने के डर से किया था कत्ल, दो गिरफ्तार

महज 250 रुपये लूटने के बाद पोल खुलने के डर से किया था कत्ल, दो गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
वजीराबाद में बस में सो रहे हेल्पर की हत्या का मामलाः
विज्ञापन
महज 250 रुपये लूटने के बाद पोल खुलने के डर से किया था कत्ल, दो गिरफ्तार -आरोपियों ने पेपर कटर से गले पर वार करने के बाद सिर पर ब्लॉक टाइल से किया एक दर्जन से अधिक वार -वारदात के बाद आरोपी हुए फरार, दोनों आरोपी नशे के आदी, पुलिस ने चोरी की एक बाइक भी बरामद की अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, 20 जनवरी उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद स्थित जगतपुर गांव में बस के भीतर हेल्पर दीपक (42) की बेरहमी से हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो युवक फैजुल रहमान (22) और इसके साथ मोहम्मद फराज (18) के रूप में हुई है। महज 250 रुपये और दीपक का मोबाइल लूटने के बाद आरोपियों ने पोल खुलने के डर से उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपियों ने पेपर कटर से पहले दीपक का गला रेता। इसके बाद ब्लॉक टाइल से करीब दर्जनभर वारकर दीपक के सिर की हड्डियां तोड़ दी। बाद में आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी की एक बाइक बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10.45 जगतपुर, गली नंबर-16 से पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी। कॉलर प्रवीण कुमार ने बताया कि उसका ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। उसकी बसें बायोडाइवर्सिटी पार्क के पास जगतपुर गांव में खड़ी होती हैं। इसके पास पिछले करीब दस सालों से दीपक काम कर रहा था। रात को वह बस में ही सोता था। बुधवार सुबह वह बस पर पहुंचा तो अंदर खून से लथपथ दीपक की लाश मिली। पुलिस ने फौरन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। उसके आधार पर पुलिस ने वजीराबाद के संगम विहार इलाके से फैजुल रहमान और फराज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात भी कबूल कर ली।
विज्ञापन
आरोपी फैजुल रहमान ने बताया कि करीब एक माह पहले तक वह बस में कंडक्टर का काम करता था। लेकिन उसने नौकरी छोड़ दी। फैजुल और फराज दोनों आपस में दोस्त हैं। उनको नशे की लत है। मंगलवार देर रात को उन्होंने दीपक को बस में लूटने की योजना बनाई। दोनों को लगता था कि दीपक के पास पांच हजार रुपये मिलेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लूटपाट के दौरान दीपक के पास महज 250 रुपये मिले। मोबाइल और रुपये लूटने के बाद दोनों चले भी गए, लेकिन फैजुल को लगा कि दीपक उसे जानता है, वह उसकी पोल खोल देगा। वापस आकर दोनों ने दीपक की हत्या की और फरार हो गए। दोनों के पास से बरामद बाइक इन लोगों ने जहांगीरपुरी से नवंबर में चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
---- शुजात आलम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed