फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   केजरीवाल सरकार ही खत्म कर सकती है एमसीडी में भ्रष्टाचार : आप

केजरीवाल सरकार ही खत्म कर सकती है एमसीडी में भ्रष्टाचार : आप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 07:56 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल सरकार ही खत्म कर सकती है एमसीडी में भ्रष्टाचार : आप
विज्ञापन
---नॉर्थ एमसीडी के बजट 2022-23 की बैठक में नेता विपक्ष, आम आदमी पार्टी पार्षद ने रखा पार्टी का पक्ष नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी का दावा है कि केजरीवाल सरकार ही एमसीडी से भ्रष्टाचार को समाप्त कर सकती है। बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम सदन की बैठक में वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के संशोधित बजट अनुमानों पर चर्चा के दौरान नेता विपक्ष, आम आदमी पार्टी पार्षद विकास गोयल ने यह दावा किया। विकास गोयल ने बजट भाषण में उत्तरी निगम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी और विकास व कार्यप्रणाली को लेकर सुझाव प्रस्तुत किया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली को कूड़े के ढेर में तब्दील कर दिया है। भलस्वा लैंडफिल साइट पर कूड़े के निष्पादन पर भी सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि 306 रुपया प्रति मीटर की दर से यहां हो रहा कूड़े का निष्पादन बड़ा भ्रष्टाचार है। उनकी पार्टी सत्ता में आई तो सारे भ्रष्टाचार सामने आएंगे। इस बीच उन्होंने एमसीडी कर्मचारियों से संबंधित कई मांगे भी रखीं।
विज्ञापन
उन्होंने सदन के सामने कहा कि सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए और उनको समय से वेतन मिलना चाहिए। आम आदमी पार्टी की मांग है कि भाजपा सभी बकाया राशि का जल्द से जल्द भुगतान करे। जो कर्मचारी कोरोना काल में ड्यूटी करते हुए अपनी जान गंवा बैठे, उनके आश्रितों को एक-एक नौकरी मिलनी चाहिए और आर्थिक सहायता भी दी जानी चाहिए। डीबीसी कर्मचारियों को भी नियमित किया जाना चाहिए। भाजपा शासित एमसीडी 50 वर्ग मीटर तक की रिहायशी संपत्तियों पर संपत्ति कर हटाने की घोषणा करे। यूनिट एरिया प्रणाली में करदाताओं से 3 साल से ज्यादा पुराना बकाया कर भी माफ करे। उत्तरी निगम दक्षिण दिल्ली नगर निगम से किराया का 2478 करोड़ रुपया वसूल करे। केंद्र सरकार से अपनी वित्तीय सहायता का 1200 करोड़ रुपयों की मांग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
--- आदित्य पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed