{"_id":"61e81f59425af9682b71447d","slug":"new-delhi1642602329","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर जय घोष नृत्य पेश करेंगे कमल और वंदना शैक्षणिक संस्थान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर जय घोष नृत्य पेश करेंगे कमल और वंदना शैक्षणिक संस्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर जय घोष नृत्य पेश करेंगे कमल और वंदना शैक्षणिक संस्थान
विज्ञापन
नई दिल्ली। कमल मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहन गार्डन और वंदना इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारका की संयुक्त टीमें गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगी और राजपथ पर जय घोष नृत्य प्रस्तुत करेंगी। इस बात की जानकारी देते हुए दोनों स्कूलों ने खुशी जाहिर की है।
स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए देश भर से एक से बढ़कर एक टीमों को मौका दिया जा रहा है। इसके लिए करीब 400 से अधिक टीमों ने सांस्कृतिक मंत्रालय की निगरानी में देश के विभिन्न भागों में अपने-अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें से जो टीमे प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर पाईं, उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सांस्कृतिक मंत्रालय व रक्षा मंत्रालय ने कुछ टीमों को राजपथ पर प्रदर्शन के लिए चुना है। उनमें दिल्ली से कमल और वंदना शैक्षणिक संस्थान की टीमें भी शामिल हैं।
---
आदित्य पाण्डेय
विज्ञापन