{"_id":"61e7fddbdbd3dc3ca626da00","slug":"new-delhi1642593755","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की झलक : विद्यालय की दीवारों पर आजादी के अमृत महोत्सव का चित्रण","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की झलक : विद्यालय की दीवारों पर आजादी के अमृत महोत्सव का चित्रण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की झलक : विद्यालय की दीवारों पर आजादी के अमृत महोत्सव का चित्रण
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के तीनों निगमों ने आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने की कवायद बेहद गंभीरता के साथ शुरू की है। शहर को साफ सुथरा व आकर्षक बनाने के लिए उनके नए-नए प्रयोग दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने ककरोला विद्यालय की दीवारों पर आजादी के अमृत महोत्सव का चित्रण किया है। विद्यालय की दीवारों पर 25 से अधिक सुंदर व आकर्षक वाॅल पेंटिंग बनाई है।
आजादी के अमृत महोत्सव को केंद्र में रखते हुए यह चित्र मुख्यता राष्ट्रवाद, स्वतंत्रता आंदोलन, स्वास्थ्य, व्यायाम, योग जैसे विविध विषयों पर बनाए गए हैं। इन सुंदर चित्रों को बनाने का उद्देश्य विद्यालय का सौंदर्यीकरण करने के साथ-साथ छात्रों को राष्ट्रवाद, स्वच्छता व व्यायाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जागरूक करना है। निगम की तरफ से बताया गया कि नजफगढ़ जोन के अन्य विद्यालयों में भी इस प्रकार की पेंटिंग बनाई जा रही है।
दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सूर्यान ने बताया कि सभी जोनों में इसी प्रकार की वाॅल पेंटिंग बनाई जा रही है और नागरिकों द्वारा इन वाॅल पेंटिंग को सराहा भी जा रहा है। क्षेत्र के कई आरडब्ल्यूए ने भी निगम से मांग की है कि उनके क्षेत्र में ऐसी पेंटिंग बनाई जाए। दक्षिणी निगम ऐसी पेंटिंग मुख्यता ढलाव घरों, सार्वजनिक शौचालयों, प्राथमिक विद्यालयों, निगम कार्यालयों इत्यादि की दीवारों पर बनवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
---
आदित्य पाण्डेय