फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में 100 दिवसीय पठन अभियान

नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में 100 दिवसीय पठन अभियान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 05:31 PM IST
विज्ञापन
नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में 100 दिवसीय पठन अभियान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, 19 जनवरी दिल्ली के नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में 100 दिवसीय पठान अभियान शुरू हो गया है। इसे लेकर हाल ही में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने पठन अभियान को शुरू करने के संबंध में अधिसूचना जारी की थी। इसका उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच, शब्दावली और दोनों को मौखिक रूप व लिखित रूप में व्यक्त करने की क्षमता में सुधार करना है। निदेशालय के मुताबिक, केंद्र ने एक जनवरी को 100 दिवसीय पठन अभियान को शुरू किया है। इसके तहत 15 जनवरी से स्थानीय निकायों के सभी स्कूलों में यह अभियान शुरू किया गया है। अब इस अभियान को नर्सरी से आठवी तक के छात्रों के लिए शुरू किया जा रहा है। अभियान की तैयारी के लिए शिक्षा निदेशालय के स्तर पर कमेटी का भी गठन किया गया है। छठी से आठवी कक्षा के छात्रों के लिए गठित कमेटी में शिक्षकों के नाम की एक सूची भी जारी की गई है। वहीं, निदेशालय ने सभी जिला व जोन के उप शिक्षा निदेशकों को हर सप्ताह अभियान की समीक्षा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर नर्सरी से पांचवी कक्षा के छात्रों के लिए पठन अभियान के तहत वर्कशीट तैयार करने के लिए शिक्षा निदेशालय के स्तर पर एक वर्कशीट कमेटी का भी गठन हो गया है। कार्यक्रम के पूरा होने तक कमेटी के शिक्षक मुख्यालय को रिपोर्ट करेंगे। वहीं, इन शिक्षकों के स्कूल प्रमुखों को अगले निर्देश तक इन शिक्षकों को ऑन ड्यूटी के रूप में चिन्हित करने का निर्देश है, जिससे यह शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में अनुपस्थित नहीं माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
--------- किशन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed