फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   दोस्त ने शराब के नशे में प्रॉपर्टी डीलर पर पहले किया प्लास से हमला, बाद में दे दिया सीढ़ियों से धक्का, मौत

दोस्त ने शराब के नशे में प्रॉपर्टी डीलर पर पहले किया प्लास से हमला, बाद में दे दिया सीढ़ियों से धक्का, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
दोस्त ने शराब के नशे में प्रॉपर्टी डीलर पर पहले किया प्लास से हमला, बाद में दे दिया सीढ़ियों से धक्का, मौत
विज्ञापन
-पश्चिम दिल्ली के ख्याला स्थित विष्णु गार्डन की वारदात, शराब पीने के दौरान दोस्तों में ऐसे ही हो गया था झगड़ा -पुलिस ने आरोपी 54 वर्षीय दोस्त को किया गिरफ्तार, पोस्टमार्टम के बाद प्रॉपर्टी डीलर का शव परिवार को सौंपा पश्चिम जिला के ख्याला इलाके में शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान एक शख्स ने अपने दोस्त पर प्लास (प्लायर) से हमला कर दिया। बुरी तरह घायल करने के बाद उसने सीढ़ियों से धक्का दे दिया। खबर मिलने के बाद जख्मी शख्स की पत्नी वहां पहुंची और उसे अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त संदीप सिंह अहलूवालिया (52) के रूप में हुई है। वारदात के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दोस्त मंगल सिंह (54) को गिरफ्तार कर लिया। मंगल और संदीप पुराने दोस्त हैं और अक्सर शाम के समय एक साथ बैठकर शराब पीते थे। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद संदीप का शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि संदीप सिंह अपने परिवार के साथ विष्णु गार्डन, ख्याला इलाके में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी मंजीत कौर, दो बेटे और एक बेटी है। संदीप का प्रॉपर्टी के अलावा जींस बनाने का कारोबार था। पुलिस को दिए बयान में मंजीत ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो से ढाई बजे के बीच उनके पति के दोस्त मंगल संदीप को अपने साथ ले गए थे। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार ने संदीप को कॉल करना शुरू कर दिया। काफी फोन करने पर एक बार उनके दोस्त मंगल ने फोन उठाकर बताया कि संदीप यहां नशे में पड़ा है, उसे उठाकर ले जाओ। मंजीत फौरन विष्णु गार्डन में ही मौजूद मंगल के घर पहुंची। वहां संदीप बुरी तरह जख्मी हालत में सीढ़ियों पर पड़ा था। उसकी नाक, कनपटी और सिर से खून निकल रहा था। उस समय तक संदीप को थोड़ा होश था। उसने बताया कि झगड़े के दौरान पहले मंगल ने उसे पीटा और बाद में सीढ़ियों से धक्का दे दिया। मंजीत फौरन संदीप को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल से ही पुलिस को संदीप की मौत की खबर मिली। मंजीत का बयान लेकर पुलिस आरोपी मंगल की तलाश में पहुंची। वह घर से फरार मिला। बाद में पुलिस ने आरोपी को इलाके से ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीने के दौरान संदीप ने उसे गाली दे दी थी। इस बात पर दोनों के बीच पहले हाथापाई हुई। संदीप ने भी हमला कर मंगल सिर फोड़ दिया। बाद में मंगल ने घर में रखे प्लास से संदीप पर हमला किया और उसे पहली मंजिल की सीढ़ियों से धक्का दे दिया। हमले और सीढ़ियों से गिरने के कारण संदीप की मौत हो गई। मंगल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका अपना डाई बनाने का कारोबार है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
---- शुजात आलम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed