{"_id":"61e7fd3d2869a026247e3f92","slug":"new-delhi1642593597","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए एमसीडी की जमीन पर कब्जा किया : दुर्गेश पाठक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए एमसीडी की जमीन पर कब्जा किया : दुर्गेश पाठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए एमसीडी की जमीन पर कब्जा किया : दुर्गेश पाठक
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं आम आदमी पार्टी सत्तासीन भाजपा पर एक के बाद एक गंभीर आरोप लगा रही है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने एमसीडी की जमीनों के मुद्दे पर इस समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के खिलाफ खासा हमलावर रुख अख्तियार किए हुए है। बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए एमसीडी की जमीन पर कब्जा किया है।
दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया कि आदेश गुप्ता ने अपने बेटों के साथ मिलकर एमसीडी की जमीन को हरिया लिया है और उस पर अपना पॉलिटिकल ऑफिस बनाया है। खुद दिल्ली हाईकोर्ट ने अवैध निर्माण के चलते आदेश गुप्ता के खिलाफ नोटिस जारी किया है। दुर्गेश पाठक ने यहां तक कह दिया कि जब पार्टी का मुखिया इस प्रकार की हरकतों में शामिल है, तो सोचिए उसके सभी पार्षद और कार्यकर्ता क्या करते होंगे। भारतीय जनता पार्टी बड़ी-बड़ी बातें करती है कि वह एक क्लीन पार्टी है, लेकिन इसका असली चरित्र कुछ और ही दर्शाता है। जनता को इन सभी चीजों पर सोचना है और आने वाले चुनाव में बड़ा फैसला लेना है क्योंकि हम दिल्ली को इन लुटेरों के हाथ में नहीं दे सकते।
दुर्गेश पाठक ने कहा कि जो व्यक्ति एमसीडी का मेयर रह चुका है, किसी पार्टी का मुखिया है, उसके ऊपर आरोप लगे कि वह दिल्ली में एमसीडी की मदद से लोगों की जमीने जब्त कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
---
आदित्य पाण्डेय