फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   मोबाइल टावर डिवाइस चुराने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

मोबाइल टावर डिवाइस चुराने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
ध्यानार्थ-मेरठ, यूपी के लिए उपयोगी।
विज्ञापन
मोबाइल टावर डिवाइस चुराने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार - आरोपी के चार साथी स्कैप डीलर समेत पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं - आरोपियों को गिरफ्तारी से १९ केसों को सुलझाने का दावा अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, १८ जनवरी दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मोबाइल टावर से डिवाइस आदि चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य सुमित राणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके व इसके साथियों की गिरफ्तारी से दिल्ली, यूपी व हरियाणा में मोबाइल टावर से डिवाइस चुराने के १९ केसों को सुलझाने का दावा किया है। आरोपी के चार साथी व स्क्रैप डीलर पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। अपराध शाखा डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि वर्ष २०२० में लॉकडाउन से पहले व लॉकडाउन के दौरान रिलायंस जीओ इंफो कॉम लि. ने जीओ के टॉवर से आरआरएच, राउटर, बैट्री व ओएलटी चुराने की शिकायत मिली थीं। उस समय मोबाइल टॉवरों से डिवाइस चुराने के दिल्ली-एनसीआर, यूपी व हरियाणा आदि जगहों पर ७७ मामले दर्ज हुए थे। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ने चार आरोपी पुनीत उर्फ बॉम्बे, रवि अग्रवाल, सोनू खान, सलमान और एक स्क्रैप डीलर मुमतियाज को गिरफ्तार किया था। इनका साथी सुमित राणा तभी से फरार था। पुलिस ने इनकी चोरी से टॉवरों से डिवाइस चोरी होने के १९ केसों को सुलझाने का दावा किया था।
विज्ञापन
उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में इंस्पेक्टर पंकज मलिक की टीम आरोपी सतीश राणा की तलाश कर रही थी। इस टीम ने कई महीने की जांच के बाद गांव राजपुर मोमेन थाना सरधाना जिला मेरठ यूपी निरवासी सुमित राणा(२५) को पटियाला हाउस कोर्ट के पास से १७ जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। सुमित ने पूछताछ में बताया कि वह पुनीत के साथ अनुबंध पर जीओ टॉवर इंस्टॉल करता था। इस कारण उसे टॉवरों की लोकेशन पता था। इस कारण से डिवाइस बिना किसी डर के चुरा लेते थे और सात से आठ हजार में मुमतियाज को बेच देते थे। पहले सुमित का पड़ोसी पुनीत टॉवर इंस्टॉल करने का काम करता था। इसक बाद सुमित ने भी एयरटेल, वोडाफोन व जीओ कंपनी के टॉवर लगाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
-------- पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed