फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   इज्जत के खातिर परिवार ने मिलकर कर दिया युवक का कत्ल...

इज्जत के खातिर परिवार ने मिलकर कर दिया युवक का कत्ल...

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 06:17 PM IST
विज्ञापन
इज्जत के खातिर परिवार ने मिलकर कर दिया युवक का कत्ल...
विज्ञापन
-त्रिलोकपुरी 20 ब्लॉक की वारदात, शादीशुदा युवक पड़ोस में रहने वाली अपनी पूर्व प्रेमिका से मिलता था, सोमवार रात को प्रेमिका ने ही फोन कर बुलाया था -पुलिस ने लड़की मां और बहन को गिरफ्तार किया, वारदात के बाद युवती का भाई अपने साथियों संग फरार, पुलिस कर रही तलाश मयूर विहार के त्रिलोकपुरी इलाके में एक परिवार ने इज्जत के खातिर पड़ोसी युवक का चाकू से वारकर कत्ल कर दिया। शादीशुदा युवक पड़ोस में रहने वाली अपनी पूर्व प्रेमिका से शादी के बाद भी मिलता था। यह बात उसका परिवार पसंद नहीं करता था। सोमवार को जब युवक अपनी पूर्व प्रेमिका से मिलने उसके घर पास पहुंचा तो लड़की की बहन ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। वहां लड़की की मां व भाई पहुंच गए। आरोपियों ने हमला कर युवक की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त सलमान (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद सलमान का शव परिवार के हवाले कर दिया है। हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर मयूर विहार थाना पुलिस ने पूर्व प्रेमिका की मां नाजमा (51) और उसकी बहन फरीना (20) को गिरफ़्तार कर लिया है। वारदात के बाद लड़की का भाई फरदीन उर्फ अद्दू व उसके दो दोस्त समीर व शजर मौके से फरार हो गए। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक सलमान खान अपने परिवार के साथ 20/61, त्रिलोकपुरी इलाके में रहता था। इसके परिवार में मां मकसूमा के अलावा दो भाई, पत्नी अफसाना, तीन साल की बेटी व एक साल का एक बेटा है। सलमान का पेंटिंग का काम था। मकसूमा ने बताया कि शादी से पहले सलमान पड़ोस में रहने वाली हिना नामक लड़की से मिलता-जुलता था। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। यह बात दोनों ही परिवारों को पसंद नहीं थी। सलमान ने घर वालों के दबाव में करीब चार साल पहले परिजनों की मर्जी से शादी कर ली थी। लेकिन हिना ने शादी नहीं की। वह अब भी सलमान पर शादी का दबाव बनाती थी। वह सलमान से कहती थी कि वह पत्नी को छोड़ दे और उससे शादी कर ले। लेकिन सलमान हमेशा ही उसे मना कर दिया करता था। आरोप है कि सोमवार रात को हिना ने कॉल कर सलमान को मिलने के लिए घर के पास बुलाया। सलमान वहां पहुंच गया और हिना से बातचीत करने लगा। इस बीच हिना की बहन फरीना ने दोनों को देखकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन
पहले हिना की मां नाजमा वहां पहुंची, इसके बाद उसका भाई फरदीन भी दोस्तों के साथ वहां पहुंच गई। आरोप है कि मां और बहन फरीना के कहने पर आरोपी ने पहले सलमान को बुरी तरह पीटा और बाद में चाकू के कई वारकर उसे जख्मी कर दिया। शोर-शराबा हुआ तो सलमान की मां मकसूमा वहां पहुंच गई। आरोपी वहां से फरार हो गए। मकसूमा अपने जानकार के साथ सलमान को एलबीएस अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने मकसूमा के बयान पर मामला दर्ज कर नाजमा व फरीना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी फरदीन व उसके दोस्तों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
---- शुजात आलम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed