{"_id":"61e6b6bfd815a678be03c93d","slug":"new-delhi1642510015","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल जा रही बीएसएफ जवानों की एंबुलेंस पलटी, दो जवानों की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अस्पताल जा रही बीएसएफ जवानों की एंबुलेंस पलटी, दो जवानों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटः खबर ब्रेकिंग न्यूज में सुबह भेज दी गई थी, उसकी यह संशोधित फाइल है.......................
विज्ञापन
अस्पताल जा रही बीएसएफ जवानों की एंबुलेंस शास्त्री पार्क में पलटी, दो जवानों की मौत
-रोहिणी सेक्टर-26 स्थित बेस से शाहदरा स्थित इहबास अस्पताल जा रही थी एंबुलेंस, तीन जवान हुए जख्मी
-एक जवान झारखंड तो दूसरा यूपी के शामली का रहने वाला था, असंतुलित होकर पलती एंबुलेंस, जांच जारी
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बीएसएफ जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो जवानोंकी मौत हो गई जबकि चालक समेत तीन जवान जख्मी हो गए। एंबुलेंस पलटते ही राहगीर मदद को भागे। पीसीआर की मदद से घायलों को जीटीबी अस्पताल भेजा गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त शामली, यूपी निवासी यशवीर मलिक (51) और हजारी बाग, झारखंड निवासी मनोज पासवान (31) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद इनके शव परिवार के हवाले कर दिए गए हैं। वहीं हादसे में घायल हुए जवान प्रवीण, अरुण कुमार और केएस गुप्ता को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक यशवीर मलिक और मनोज पासवान बीएसएफ में तैनात थे। यशवीर हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे जबकि मनोज कांस्टेबल था। इनकी तैनाती दिल्ली, रोहिणी स्थित सेक्टर-26 में मौजूद बीएसएफ की 165 बटालियन में थी। दोनों जवानों का शाहदरा स्थित मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) में इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह चालक जवान प्रवीण एंबुलेंस में दोनों को लेकर बाकी जवानों के साथ शाहदरा के लिए निकला था। इस बीच जैसे ही एंबुलेंस शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो के सामने पहुंची, अचानक सड़क पार कर रहा एक शख्स उसके सामने आ गया और एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीर मदद के लिए वहां पहुंचे। इस बीच सूचना मिलने के बाद पीसीआर और कैट्स एंबुलेंस की मदद से घायलों को जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया, जहां यशवीर मलिक और मनोज पासवान को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मस्तानखेड़ा, शामली, यूपी निवासी यशवीर मलिक का परिवार मेरठ शहर में रह रहा था। इनके परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं। वहीं मनोज पासवान झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले थे। इनके परिवार में भी पत्नी व दो बच्चे हैं। पुलिस ने सोमवार शाम को ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। दोनों ही परिवार शवों को अपने-अपने पैतृक गांव लेकर चले गए। शास्त्री पार्क थाना पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि रफ्तार अधिक होने के कारण एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
----
शुजात आलम