फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां समाप्त, संशय में छात्र और अभिभावक

स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां समाप्त, संशय में छात्र और अभिभावक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां समाप्त, संशय में छात्र और अभिभावक
विज्ञापन
-दिनभर स्कूलों में फोन कर जानकारी लेते रहे छात्र और अभिभावक अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, 17 जनवरी राजधानी में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक की शीतकालीन छुट्टियां समाप्त हो गई हैं। ऐसे में सोमवार को स्कूल खुलने को लेकर कई छात्र और अभिभावक दुविधा में रहे। स्कूल खुलने की जानकारी लेने के लिए अभिभावकों ने सोशल मीडिया से लेकर फोन कॉल कर का सहारा लिया । दरअसल, सरकारी स्कूलों के नर्सरी से 12वीं कक्षा के छात्रों की शीतकालीन छुट्टियां 15 जनवरी को खत्म हो गई हैं। वहीं, निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 10 जनवरी को समाप्त हो गया।
विज्ञापन
एक सरकारी स्कूल की प्रमुख ने बताया कि अभी स्कूल खोलने के लिए निदेशालय की ओर से कोई आदेश नहीं आया है। ऐसे में स्कूल खोले जाने को लेकर कई छात्र और अभिभावक दुविधा में हैं । अपनी दुविधा को दूर करने के लिए छात्र स्कूल प्रमुख व स्कूल टीचर को फोन कर पूछ रहे हैं कि स्कूलों को खोला जा रहा है या नहीं। हालांकि, इस पर स्कूल की ओर से कहा गया है कि अभी स्कूल बंद रहेंगे और ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। इसे लेकर पूर्व में भी जानकारी दी गई थी। एक अन्य सरकारी स्कूल के प्रमुख के मुताबिक, रविवार और सोमवार को कई छात्रों और अभिभावकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल पूछे। कुछ छात्रों ने अपने शिक्षकों को फोन करके भी स्कूल खोलने के बारे में जानकारी ली। हालांकि, स्कूल की ओर से फिलहाल छात्रों को सरकार के अगले आदेश तक घर पर ही रहकर ऑनलाइन पढ़ाई करने की सलाह दी जा रही है। शिक्षक संघ से जुड़े एक शिक्षक संतराम ने बताया कि बीते माह सरकार ने 15 जनवरी को शीतकालीन छुट्टियों को लेकर घोषणा की थी। इसके बाद कोरोना संक्रमण को देखते हुए जनवरी के पहले सप्ताह में स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश जारी किया था।इस वजह से कई छात्र और अभिभावक स्कूल खोलने को लेकर दुविधा में हैं। हालांकि, स्कूलों की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य माध्यमों से स्कूलों को बंद रखने के संबंध में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
--------- किशन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed