फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   ८०३ मोबाइल व ५४० डाटा केबल चुराने वाले दो सेंधमार गिरफ्तार

८०३ मोबाइल व ५४० डाटा केबल चुराने वाले दो सेंधमार गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
८०३ मोबाइल व ५४० डाटा केबल चुराने वाले दो सेंधमार गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपियों के कब्जे से ११७ मोबाइल व ४५० डाटा केबल बरामद - स्टोर रूम के किसी कर्मचारी ने की थी मुखबिरी अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, १७ जनवरी वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस ने दो सेंधमारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने स्टोर रूम से ८०३ मोबाइल व ५४० डाटा केबल समेत अन्य सामान चुरा लिया था। आरोपियों के कब्जे से ४५० डाटा केबल व ११७ मोबाइल बरामद किए गए हैं। शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपियों के लिए स्टोर रूम के मालिक के किसी कर्मचारी विकास ने मुखबिरी की थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी पहले कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राज नगर, पालम कॉलोनी निवासी रामअबतार शर्मा ने २३ नवंबर, २१ को अपने स्टोर रूम से ८०३ मोबाइल, ५४० डाटा केबल और ५० बैटरी चुराने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्जकर  वसंतकुंज एसीपी अजय वेदवाल की देखरेख में थानाध्यक्ष नीरज चौधरी व एसआई सुरेश ढाका की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने स्टोर रूम के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस मौके पर स्टोर रूम में काम करने वाले एक कर्मचारी विकास का मोबाइल मिला। इसके बाद एसीपी अजय वेदवाल की देखरेख में एसआई सुरेश ढाका की टीम ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर मोबाइल ले जाने वाली ईको कार की पहचान की और कार मालिक आरोपी खानपुर, दिल्ली निवासी राकेश कुमार मिश्रा(४८) को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। राकेश कुमार से पूछताछ के बाद इसके गांव घनडासा थान पिशवा जिला सीतापुर, यूपी निवासी साथी उत्कर्ष उर्फ सोनू(१९) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है। इनके कब्जे से ४५० डाटा केबल व ११७ मोबाइल बरामद किए गए।
विज्ञापन
मूलरूप से आजमगढ़, यूपी निवासी राकेश इस वारदात का मास्टरमाइंड है। पहले दोनों गुरुग्राम में एक ही फैक्टरी में काम करते थे। साथ काम करने के कारण दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। पुलिस इसमें कर्मचारी विकास उर्फ विक्की की तलाश कर रही है। जौनापुर का रहने वाला विक्की वारदात के बाद से ही फरार है। पुलिस विकास की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
------- पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed