फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   विदेश से लौटे यात्रियों के बीच शारीरिक दूरी का नहीं हो रहा पालन

विदेश से लौटे यात्रियों के बीच शारीरिक दूरी का नहीं हो रहा पालन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
विदेश से लौटे यात्रियों के बीच शारीरिक दूरी का नहीं हो रहा पालन
विज्ञापन
-छतरपुर स्थित आइसोलेशन केंद्र में एक ही बिस्तर पर सो रहे कोरोना मरीज अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, 13 जनवरी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच विदेश से लौटे रहे यात्रियों के बीच शारीरिक दूरी के पालन की धज्जियां उड़ रही हैं। यही वजह है कि छतरपुर स्थित आइसोलेशन केंद्र में एक ही बिस्तर पर एक से अधिक कोरोना मरीज सोने को मजबूर हैं। ऐसे में लोगों के बीच अधिक संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। पुर्तगाल से लौटे भगत सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें छतरपुर स्थित अनुकंपा भवन में आइसोलेट किया गया। जब आइसोलेशन केंद्र में पहुंचे तो पता चला कि एक ही कमरे में तीन अन्य मरीज पहले से भर्ती हैं। भगत सिंह ने कहा कि उन्हें कोरोना की वजह से सिर्फ खांसी और जुकाम हैं। इसके अलावा अन्य परेशानी नहीं है। हालांकि, अन्य मरीजों के बारे में उन्हें डर है कि यदि वे मरीज डेल्टा वेरिएंट से पीड़ित हुए तो जान का जोखिम बढ़ सकता है। कुछ इसी तरह का हाल यहां अन्य कमरों का भी है। उन्होंने बताया कि पूरे आइसोलेशन केंद्र में करीब 55-60 मरीजों को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
------ कॉमन शौचालय इस्तेमाल करने को मजबूर हैं मरीज छतरपुर स्थित आइसोलेशन केंद्र के मरीजों का कहना है कि केंद्र में मरीजों के लिए अलग से शौचालयों की व्यवस्था नहीं है। बल्कि, मरीजों को कॉमन शौचालय ही इस्तेमाल करने पड़ रहे हैं। इस वजह से मरीजों के बीच अधिक संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। हालांकि, मरीजों का कहना है कि खाने-पीने को लेकर प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई है। समय पर खाना मिलने के साथ पीने के पानी की व्यवस्था के प्रबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
------ किशन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed