{"_id":"61e014f16874a079c01d3b71","slug":"new-delhi1642075377","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से लौटे यात्रियों के बीच शारीरिक दूरी का नहीं हो रहा पालन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
विदेश से लौटे यात्रियों के बीच शारीरिक दूरी का नहीं हो रहा पालन
विज्ञापन
विदेश से लौटे यात्रियों के बीच शारीरिक दूरी का नहीं हो रहा पालन
विज्ञापन
-छतरपुर स्थित आइसोलेशन केंद्र में एक ही बिस्तर पर सो रहे कोरोना मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 13 जनवरी
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच विदेश से लौटे रहे यात्रियों के बीच शारीरिक दूरी के पालन की धज्जियां उड़ रही हैं। यही वजह है कि छतरपुर स्थित आइसोलेशन केंद्र में एक ही बिस्तर पर एक से अधिक कोरोना मरीज सोने को मजबूर हैं। ऐसे में लोगों के बीच अधिक संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है।
पुर्तगाल से लौटे भगत सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें छतरपुर स्थित अनुकंपा भवन में आइसोलेट किया गया। जब आइसोलेशन केंद्र में पहुंचे तो पता चला कि एक ही कमरे में तीन अन्य मरीज पहले से भर्ती हैं। भगत सिंह ने कहा कि उन्हें कोरोना की वजह से सिर्फ खांसी और जुकाम हैं। इसके अलावा अन्य परेशानी नहीं है। हालांकि, अन्य मरीजों के बारे में उन्हें डर है कि यदि वे मरीज डेल्टा वेरिएंट से पीड़ित हुए तो जान का जोखिम बढ़ सकता है। कुछ इसी तरह का हाल यहां अन्य कमरों का भी है। उन्होंने बताया कि पूरे आइसोलेशन केंद्र में करीब 55-60 मरीजों को आइसोलेट किया गया है।
------
कॉमन शौचालय इस्तेमाल करने को मजबूर हैं मरीज
छतरपुर स्थित आइसोलेशन केंद्र के मरीजों का कहना है कि केंद्र में मरीजों के लिए अलग से शौचालयों की व्यवस्था नहीं है। बल्कि, मरीजों को कॉमन शौचालय ही इस्तेमाल करने पड़ रहे हैं। इस वजह से मरीजों के बीच अधिक संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। हालांकि, मरीजों का कहना है कि खाने-पीने को लेकर प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई है। समय पर खाना मिलने के साथ पीने के पानी की व्यवस्था के प्रबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
------
किशन कुमार