{"_id":"61de961cd55d1b282435e159","slug":"new-delhi1641977372","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल डिफेंस वालंटियर से वरिष्ठ अधिकारी कर रहा था छेड़छाड़, मामला दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सिविल डिफेंस वालंटियर से वरिष्ठ अधिकारी कर रहा था छेड़छाड़, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल डिफेंस वालंटियर से वरिष्ठ अधिकारी कर रहा था छेड़छाड़, मामला दर्ज
विज्ञापन
-आरोपी अधिकारी 23 साल की वालंटियर को नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर संबंध बनाने के लिए बनाता था दबाव, पीड़िता ने की पुलिस से शिकायत
-छानबीन के बाद पुलिस ने लक्ष्मी नगर थाने में किया छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज, आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक महिला सिविल डिफेंस वालंटियर ने अपने ही अधिकारी पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ करता था, इसके अलावा उसे संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर अधिकारी उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी दे रहा था। परेशान होकर उसने लक्ष्मी नगर थाने में डिप्टी डिवीजन वार्डन के खिलाफ शिकायत दी। छानबीन के बाद लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने आरोपी शेख खान के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली में रहती है। दिसंबर 2021 में उसने सिविल डिफेंस में नौकरी की शुरुआत की थी। फिलहाल उसकी तैनाती डीडीएमए, एसडीएम ऑफिस, लक्ष्मी नगर में है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नौकरी शुरू करने के कुछ ही दिनों बाद उसके डिप्टी डिवीजन वार्डन उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपी अकेला पाकर उसके साथ भद्दे-भद्दे कमेंट करता। 31 दिसंबर को अकेला पाकर आरोपी ने उससे संबंध बनाने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर आरोपी ने उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करने के अलावा जान से मारने की धमकी दी। लेकिन डर की वजह से वह चुप रही। उसनके अपने बाकी साथियों के यह सब बताया कि उन्होंने पीड़िता से इसकी शिकायत एसडीएम से करने के लिए कहा। पीड़िता एसडीएम ऑफिस पहुंची तो वहां आरोपी शेख खाने के दोस्तों ने उसे देख लिया। यह देखकर पीड़िता डर गई और वापस लौट गई।
किसी तरह पीड़िता ने आरोपी की शिकायत करने की ठानी। 9 जनवरी को पीड़िता एक एनजीओ के वालंटियर के साथ लक्ष्मी नगर थाने पहुंची। वहां उसने शेख खान के खिलाफ लिखित में शिकायत दी। इसके बाद पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी शेख खान से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि छानबीन के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
----
शुजात आलम