फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   संक्रमण बढ़ने के बाद भी नहीं मान रहे दिल्लीवासी, दे रहे लाखों का जुर्माना

संक्रमण बढ़ने के बाद भी नहीं मान रहे दिल्लीवासी, दे रहे लाखों का जुर्माना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
संक्रमण बढ़ने के बाद भी नहीं मान रहे दिल्लीवासी, दे रहे लाखों का जुर्माना
विज्ञापन
- बीते 24 घंटे में कोरोना नियमों की लापरवाही को लेकर दिल्ली वासियों ने भरा 90 लाख का जुर्माना -नई दिल्ली इलाके में नौ एफआईआर दर्ज, अब तक 500 से अधिक एफआईआर अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, 11 जनवरी दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना के मामले व इससे हो रही मौतों के आंकड़े बढ़ने के बाद भी दिल्ली नहीं सुधर रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना नियमों में अवहेलना करने पर दिल्ली वासियों ने जिला प्रशासन को 90 लाख से अधिक का जुर्माना भरा है। कोरोना नियमों को लेकर सबसे अधिक लापरवाही दक्षिण-पूर्वी जिला में पाई गई है। वहीं, सबसे कम चालान नई दिल्ली इलाके में किए गए हैं।
जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी जिला में मास्क न पहनने को लेकर 780 चालान किए गए हैं। केवल मास्क से ही यहां से प्रशासन ने 15 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। इसके बाद मास्क को लेकर सबसे अधिक 730 चालान पूर्वी जिले में किए गए हैं। साथ ही यहां पर पांच चालान शारीरिक दूरी का पालन न करने को लेकर किए गए हैं। यहां किए गए कुल 735 चालान से प्रशासन को 14 लाख 70 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं, उत्तरी जिले में मास्क न पहनने पर 583 और शारीरिक दूरी को लेकर 40 चालान किए गए हैं। शारीरिक दूरी को लेकर सबसे अधिक 62 चालान पश्चिमी जिले में हुए हैं। नई दिल्ली इलाके में कोरोना नियमों की अवहेलना करने को लेकर नौ एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अलावा किसी अन्य जिले में एक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। खुले में थूंकने को लेकर सबसे अधिक नौ चालान उत्तरी जिले में किए गए हैं। वहीं, पान, गुटका और तंबाकू खाकर थूकने पर सिर्फ दक्षिण-पश्चिम जिले में दो चालान किए गए हैं। बीते 24 घंटे में मास्क को लेकर 4434, शारीरिक दूरी को लेकर 107, खूले में थूंकने को लेकर 17 व पान और गुटका खाकर थूंकने पर दो चालान किए गए हैं। इससे 11 जिलों के प्रशासन को 90 लाख 90 हजार 600 रुपये प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि बीते 15 दिनों के भीतर अब तक दिल्ली वासियों ने करोड़ो रुपये का जुर्माना भर दिया है। वहीं, नई दिल्ली इलाके में 500 से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
----- किशन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed