फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   ओमिक्रोन के नए मामलों के साथ तीसरे स्थान पर खिसकी दिल्ली

ओमिक्रोन के नए मामलों के साथ तीसरे स्थान पर खिसकी दिल्ली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
ओमिक्रोन के नए मामलों के साथ तीसरे स्थान पर खिसकी दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, 11 जनवरी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर राजधानी में मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में दिल्ली में नए वैरिएंट के 546 नए मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले 513 मामले रिकॉर्ड किए गए थे। हालांकि, अन्य राज्यों में तेजी से बढ़ते ओमिक्रोन के मामलों के बीच दिल्ली दूसरे स्थान से खिसक कर अब तीसरे स्थान पर आ गई है। पहले स्थान पर महाराष्ट्र और दूसरे स्थान पर राजस्थान है। राज्यवार आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बीते 24 घंटे में ओमिक्रोन के 57 मरीजों को छुट्टी दी गई है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में नए वैरिएंट के सबसे अधिक 1247 मामले मिले हैं व 467 मरीजों को छुट्टी दी गई है। राजस्थान में मंगलवार को 645 नए मामलों दर्ज किए गए हैं, वहीं 402 मरीजों को छुट्टी दी गई है। चौथे स्थान पर रहे कर्नाटक में 479 मामले मिले हैं, जबकि 26 मरीजों को छुट्टी दी गई है। पांचवें स्थान पर केरला में 350 नए मरीज मिले हैं और 140 मरीजों को छुट्टी दी गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 275 नए मामले मिलने के साथ सिर्फ छह लोगों को छुट्टी मिली है। सातवें नंबर पर गुजरात में 236 नए मरीज मिले हैं और 186 मरीजों को छुट्टी दी गई है। सातवें नंबर पर तमिलनाडु में 185 नए मरीज मिले और 185 मरीजों को ही छुट्टी मिली है। नौवें स्थान पर हरियाणा है। यहां 123 मरीज ओमिक्रोन के मिले हैं और 92 मरीजों को छुट्टी दी गई है। 10वें स्थान पर तेलंगाना है, जहां 123 नए मरीज मिले हैं और 47 मरीजों को छुट्टी दी गई है।छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और मणिपुर में बीते 24 घंटे में एक- एक नया ओमिक्रोन का मरीज मिला है। साथ ही यहां एक-एक मरीज को छुट्टी भी दी गई है।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में आठ नए मरीज मिले हैं तथा पांच मरीजों को छुट्टी दी गई है। देशभर में बीते 24 घंटे में 4461 नए मामले मिले हैं और 1711 मरीजों को छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
-------- किशन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed