{"_id":"61dd7ba404ce761ba90ea173","slug":"new-delhi1641905060","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में पड़ोसी ने युवती की कार पर चला दी दनादन गोलियां...","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रंजिश में पड़ोसी ने युवती की कार पर चला दी दनादन गोलियां...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में पड़ोसी ने युवती की कार पर चला दी दनादन गोलियां...
विज्ञापन
-हमले में बाल-बाल बची युवती, वारदात के समय युवती के साथ कार में मौजूद थे उसके दो अन्य कजिन
-हमले के बाद आरोपी हुआ फरार, पुलिस को घटना स्थल से मिले छह खोखे, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
-गोली चलाने वाले युवक के पिता की वर्ष 2018 में हो गई थी हत्या, युवती के परिवार पर हत्या करने का आरोप
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार शाम रंजिश में पड़ोसी युवक व उसकी पत्नी ने कार सवार एक युवती व उसके दो कजिन पर दनादन गोलियां चला दी। आरोपियों ने आठ से दस गोलियां युवती की कार पर चलाई। गनीमत यह रही कि हमले में युवती व उसके रिश्ते के दोनों भाई बाल-बाल बच गए। वारदात के बाद पड़ोसी युवक अपनी पत्नी के साथ मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता लक्ष्मी (32) की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैैमरों से मामले की पड़ताल कर रही है। लक्ष्मी ने पड़ोसी युवि जितेश उर्फ जीतू व उसकी पत्नी भावना पर हमला करने का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता लक्ष्मी अपने परिवार के साथ बी-ब्लॉक, नंद नगरी में रहती है। इसके परिवार में पिता प्रेमराज व अन्य सदस्य हैं। लक्ष्मी बागपत के एक कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। इनके ही पड़ोस में आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू और उसका परिवार रहता है। दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। वर्ष 2018 29 अक्तूबर को जितेंद्र के पिता रामचंद्र की हत्या कर दी गई थी। आरोप लक्ष्मी और उसके परिवार पर लगा था। लक्ष्मी के पिता प्रेमराज जेल भी चले गए थे। लेकिन बाद में उनको जमानत मिल गई थी। इस पूरे केस की देखरेख लक्ष्मी ही करती है। यह बात जितेेश को खटकती है। आरोप है कि सोमवार शाम को लक्ष्मी अपने रिश्ते के दो भाई योगेश और सोलेंद्र के साथ कुछ सामान खरीदने के लिए रामनगर शाहदरा गई थी। कार योगेश की थी और वह खुद ही चला रहा था। चालक के बराबर वाली सीट पर सोलेंद्र बैठा था जबकि पिछली सीट पर लक्ष्मी बैठी हुई थी।
आरोप है कि जैसे ही लक्ष्मी व उसके भाई अपने घर के पास पहुंचे तो दूसरी कार में सवार जितेश व उसकी पत्नी भावना ने इनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। भावना ने चिल्लाकर अपने पति से कहा कि लक्ष्मी कार की पिछली सीट पर बैठी है। इस दौरार जितेश कार से उतरा और उसने कार पर दनादना गोलियां बरसा दी। तीन गोली कार के बोनट व बाकी शीशे पर लगी। हमले के दौरान लक्ष्मी, योगेश व सोलेंद्र कार से उतरकर भागने में कामयाब हो गए। हमले के बाद आरोपी भी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घटना स्थल से छह खोखे मिले। पीड़ितों के बयान लेकर पुलिस आरोपी जितेश व उसकी पत्नी भावना की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
----
शुजात आलम