फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   वीकेंड कफ्र्यू में ७५१ लोगों के खिलाफ एफआईआर - नियम न मानने वाले ३१५६ लोगों को चालान किया गया

वीकेंड कफ्र्यू में ७५१ लोगों के खिलाफ एफआईआर - नियम न मानने वाले ३१५६ लोगों को चालान किया गया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
वीकेंड कफ्र्यू में ७५१ लोगों के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
- नियम न मानने वाले ३१५६ लोगों को चालान किया गया अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, १० जनवरी राजधानी में कोरोना तेजी से फैल रहा है। बावजूद लोग मान नहीं रहे हैं। शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक यादि दो दिन लगाए गए वीकेंड कफ्र्यू के दौरान लोग घरों से निकले और वीकेंड कफ्र्यू का उल्लंघन किया। ऐसे लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने वीकेंड कफ्र्यू नहीं मानने वाले ७५१ लोगों के खिलाफ एफआईआर की है।
दिल्ली पुलिस अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि दो दिन के वीकेंड कफ्र्यू के दौरान यानि आठ व नौ जनवरी को ७५१ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर सीआरपीसी की धारा १८८ और महामारी अधिनियम के तहत दर्ज की गई हैं। इनमें से कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि वीकेंड कफ्र्यू के दौरान कोरोना नियमों को नहीं मानने वाले ३१५६ लोगों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
----- पुरुषोत्तम वर्मा 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed