Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर एके-47 से हमला करने वाला गैंगस्टर दुर्गेश उर्फ तोता ‌साथियों संग गिरफ्तार

भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर एके-47 से हमला करने वाला गैंगस्टर दुर्गेश उर्फ तोता साथियों संग गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर एके-47 से हमला करने वाला गैंगस्टर दुर्गेश उर्फ तोता साथियों संग गिरफ्तार
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस के एएटीएस ने नंद नगरी से दबोचा, दो पिस्टल, एक तमंचा और सात कारतूस हुए बरामद, आरोपियों से पूछताछ जारी -हर्ष विहार में वसूली के लिए युवक को धमकाकर मांग रहा था रुपये, पुलिस ने उसकी केस की जांच करते हुए आरोपी को दबोचा, छानबीन जारी गाजियाबाद इलाके में वर्ष 2016 में भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर एके-47 से जानलेवा हमला करने वाले गैंगस्टर दुर्गेश उर्फ तोता को उत्तर-पूर्वी जिला के एएटीएस ने दो साथियों संग गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष विहार दिल्ली निवासी गैंगस्टर दुर्गेश उर्फ तोता (29) इसके साथ उत्तरांचल कालोनी, लोनी, गाजियाबाद निवासी सचिन उर्फ चीनू (31) और हर्ष विहार निवासी राहुल उर्फ वीर सिंह (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, एक तमंचा और सात कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी दुर्गेश हर्ष विहार थाने का घोषित बदमाश है, इसे छह माह के लिए राजधानी से बेदखल भी किया जा चुका है। भाजपा नेता पर हुए हमले के मामले में पुलिस इसे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि हर्ष विहार इलाके में एक जनवरी को प्रशांत उर्फ मिंटो नामक युवक ने पुलिस को पिटाई कर जबरन वसूली की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रशांत का कहना था कि आरोपी दुर्गेश व चीनू ने उसे पिस्टल दिखाकर बुरी तरह पीटा और  टैक्सी स्टैंड का हफ्ता देने के लिए कहा था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल पुलिस के जिले का एएटीएस भी जांच में जुट गया। इस दौरान टीम को आठ जनवरी को सूचना मिली कि आरोपी दुर्गेश और उसके साथी नंद नगरी डी-ब्लॉक के पास आने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपियों को देर रात करीब 1.50 बजे नंद नगरी से दबोच लिया। इनकी तलाशी लेने पर इनके पास से दो पिस्टल व तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि दुर्गेश उर्फ तोता गैंग का लीडर है।
विज्ञापन
वर्ष 2018 में वह हथियार लेकर मथुरा से वापस लौट रहा था। दिल्ली-हरियाणा की सीमा पर अपराध शाखा की टीम ने दुर्गेश को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। इससे पूर्व वर्ष 2016 में भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर हुए जानलेवा हमले में भी शामिल रहा था। वर्ष 2016 में ही वह दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड में भी शामिल रहा। सचिन उर्फ चीनू और राहुल भी दुर्गेश के करीबी साथी हैं। दोनों लगातार इसके अपराधों में भागीदार रहे हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
---- शुजात आलम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed