फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   गेस्ट टीचर को मिला नियुक्ति का आदेश

गेस्ट टीचर को मिला नियुक्ति का आदेश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
गेस्ट टीचर को मिला नियुक्ति का आदेश
विज्ञापन
नई दिल्ली। सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले सभी गेस्ट टीचर्स को स्कूल के काम में लगाने के लिए सभी स्कूलों के हेड के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को सर्कुलर जारी कर कहा है कि स्कूल सही तौर पर चल सकें। इसके लिए सभी गेस्ट टीचर्स को तीन दिन के अंदर सभी सरकारी स्कूल नियुक्त करें। निदेशालय ने यह भी कहा है कि जो टीचर्स एकैडमिक सेशन 2019-20 में स्कूलों में काम कर रहे थे, उन्हें तीन दिन के अंदर अपने स्कूलों की वैकेंसी देखते हुए, बुलाया जाए।
शिक्षा निदेशालय ने यह भी लिखा है कि जिन गेस्ट टीचर्स को गलत आचरण, खराब व्यवहार, बिना स्कूल हेड की इजाजत छुट्टी में रहने, खराब परफॉर्मेंस, व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देने की वजह से हटा दिया गया है, उन पर निर्देश लागू नहीं होगा यानी उनसे स्कूलों का काम नहीं करवाया जाएगा। कोविड 19 के दौरान सभी स्कूलों में स्टूडेंट्स की ऑनलाइन टीचिंग लर्निंग एक्टिविटी, काउंसलिंग वगैरह सही तरीके से चल सकें, इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने 21 सितंबर से सभी स्कूल हेड को 50% टीचर्स और स्टाफ बुलाने को कहा था। इसी ऑर्डर की कड़ी में शिक्षा निदेशालय ने सभी गेस्ट टीचर्स को भी स्कूलों के अकैडमिक कामों में लगाने को कहा है।
विज्ञापन
------ अभिषेक पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed