{"_id":"604522637704fb7e631270c0","slug":"new-daily-soap-on-sai-baba","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईंबाबा पर आया एक और धारावाहिक, अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईंबाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईंबाबा पर आया एक और धारावाहिक, अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईंबाबा
Mon, 08 Mar 2021 12:28 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
नए धारावाहिक की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश ही नहीं दुनिया भर में साईंबाबा के करोड़ों भक्त हैं। इसीलिए साईंबाबा पर अब तक कई फिल्मे एवं धारावाहिक बन चुके हैं और अब एक और नया डेली धारावाहिक `अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईंबाबा' भी बन रहा है, जिसका प्रसारण दूरदर्शन के 'डीडी किसान' चैनल पर प्राइम टाइम में सोमवार से शुक्रवार रात 8.30 बजे हाल ही में शुरू हुआ है।
विज्ञापन
इस नए शो में साईंबाबा के बचपन और युवावस्था की कथाओं को पहली बार विस्तार से दिखाया जा रहा है। तिरुपति फिल्म्स के बैनर तले बन रहे इस शो के लेखक और निर्माता है ॐ नमः शिवाय जैसे प्रसिद्ध धारावाहिक लिखने वाले मशहूर लेखक विकास कपूर और निर्देशक हैं विजय सैनी व चंद्रसेन सिंह।
विज्ञापन
`अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाबा' विकास कपूर द्वारा लिखित पुस्तक `साई की आत्मकथा' पर आधारित है। शो में साईंबाबा के युवावस्था का चरित्र सार्थक कपूर निभा रहे हैं, जो एक उभरते हुए कलाकार हैं। जल्द ही क्रिकेट पर आधारित उनकी फिल्म हिन्दी `चल जीत लें यह जहाँ' भी रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
इस शो के मुख्य कलाकार सार्थक कपूर, समर जय सिंह, आर्यन महाजन हैं। इस शो के माध्यम से सभी तक बाबा के पूरे जीवन की कहानी पहुंचेगी। शो में साईंबाबा के युवा अवस्था की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सार्थक कपूर कहते हैं,"यह मेरे लिए काफी चैलेंजिंग था, मुझे इसके लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ी।
शो के निर्देशक विजय सैनी व चंद्रसेन सिंह ने बताया कि साईंबाबा के पूर्ण जीवन को दिखाना और उस समय को दर्शाना काफी मुश्किल काम था, लेकिन विकास कपूर के लेखन और उनके अनुभव का साथ होने के कारण, हमें लगता है कि साईबाबा के जीवन के उद्देश्य, उनके ज्ञान, जन समस्याओं के समाधान का तरीका, लोगों तक पहुंचाने में हमलोग जरूर सफल होंगे।