फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nepal delegation visited Delhi schools

Delhi Schools: नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने किया दिल्ली के स्कूलों का दौरा, छात्रों और शिक्षकों से की बातचीत

Fri, 14 Oct 2022 04:32 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 14 Oct 2022 04:32 AM IST
सार

सिसोदिया ने कहा कि स्कूल के बुनियादी ढांचे में सुधार और नए पाठ्यक्रम शुरू कर हमारा उद्देश्य छात्रों को नए अवसर प्रदान करना और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सीखने और बढ़ने में मदद करना है।

विज्ञापन
Nepal delegation visited Delhi schools
दिल्ली के सरकारी स्कूल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

राजधानी में नेपाल के लुंबिनी के तिलोत्तमा नगरपालिका से स्कूल प्रधानाचार्यों, उप प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का एक 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली सरकार के स्कूलों के तीन दिवसीय दौरे पर है। दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखने के लिए उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


दौरे के पहले दिन प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली सरकार के दो स्कूलों का दौरा कर छात्रों और शिक्षकों से बातचीत की। उन्होंने सरकार के माइंडसेट पाठ्यक्रमों की अवधारणा को समझने के लिए हैप्पीनेस करिकुलम, अंत्रप्रेन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम और देशभक्ति करिकुलम की कक्षाओं में भाग लिया। 
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल  के साथ बातचीत करते हुए सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली का शिक्षा मॉडल दिल्ली के लोगों के प्रयासों के कारण ही इतना शानदार बना है। दिल्ली की जनता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर विश्वास दिखाया और इसी विश्वास के दम पर केजरीवाल  ने सार्वजनिक शिक्षा क्षेत्र में क्रांति ला दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि स्कूल के बुनियादी ढांचे में सुधार और नए पाठ्यक्रम शुरू कर हमारा उद्देश्य छात्रों को नए अवसर प्रदान करना और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सीखने और बढ़ने में मदद करना है। सरकार के इस लक्ष्य को उन शिक्षकों के प्रयासों से सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा रहा है, जिन्हें सरकार द्वारा उनके पेशेवर विकास के लिए वैश्विक स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed