दिल्ली में दरिंदगी: पड़ोसी ने दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ छत पर जाकर किया दुष्कर्म, दरवाजा बंद करने ऊपर गई थी पीड़िता
वारदात के बाद आरोपी शालू को धमकी देकर वहां से फरार हो गया। शालू ने परिजनों को कॉल कर घटना की जानकारी दी। परिवार घर पहुंचा और पुलिस थाने जाकर शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाद में आरोपी को दबोच लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नशे में धुत पड़ोसी युवक दीवार फांदकर पीड़िता की छत पर पहुंच गया। वहां जबरन उसने छत पर ही वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के समय छात्रा का परिवार एक शादी समारोह में दिल्ली से बाहर गया हुआ था। रात को ही पीड़िता ने परिजनों को कॉल कर सारी बात बताई। परिवार फौरन घर पहुंचा। बाद में परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। जहां से उसे मेडिकल के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पॉक्सो, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मामला दर्ज 30 वर्षीय पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता शालू (15) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ ज्योति नगर इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता, भाई व अन्य सदस्य हैं। शालू पास के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस को दिए बयान में शालू ने बताया कि शुक्रवार को उसका परिवार शादी में शामिल होने दिल्ली से बाहर गया हुआ था। घर में वह अकेली थी। रात करीब 9.00 बजे वह छत का दरवाजा बंद करने ऊपर गई थी।
इस दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने उसे छत पर आता देखा तो वह दीवार फांदकर पीड़िता की छत पर आ गया। पीड़िता ने भागकर नीचे जाने का भी प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने जबरन उसका हाथ पकड़कर घसीट लिया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी शालू को धमकी देकर वहां से फरार हो गया। शालू ने परिजनों को कॉल कर घटना की जानकारी दी। परिवार घर पहुंचा और पुलिस थाने जाकर शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाद में आरोपी को दबोच लिया। ज्योति नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।