{"_id":"6222e23cdd6e15712e7bd8ce","slug":"neeraj-bawania-gang-delhi-police-arrested-accused-for-demanding-extortion-of-60-lakhs-threat-to-jeweler","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आभूषण विक्रेता को धमकी: नीरज बवानिया गैंग का बदमाश बोल रहा हूं, 60 लाख दे दो, नहीं तो 15 दिन में जान से मार दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभूषण विक्रेता को धमकी: नीरज बवानिया गैंग का बदमाश बोल रहा हूं, 60 लाख दे दो, नहीं तो 15 दिन में जान से मार दूंगा
Sat, 05 Mar 2022 09:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Mar 2022 09:38 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने कूंचा महाजनी के आभूषण विक्रेता से 60 लाख की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग का बदमाश बताया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कूंचा महाजनी के आभूषण विक्रेता से फोन पर 60 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मूलरूप से बागपत व हाल गाजियाबाद के खोड़ा निवासी सोहेल के रूप में हुई।
आरोपी ने खुद को गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग का बदमाश बताया था। फोन काटने और पैसा देने से मना करने पर आरोपी ने कारोबारी के व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजकर पंद्रह दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी थी। प्रीत विहार थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि अब तक कितने लोगों से रंगदारी मांगी है।
कारोबारी प्रीत विहार में रहता है। उसका कूंचा महाजनी में गहनों का कारोबार है। बृहस्पतिवार रात वह घर पर था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर नीरज बवानिया का बदमाश बताकर 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम शुक्रवार सुबह तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन
बदमाश की बात सुनकर कारोबारी डर गया और फोन काट दिया। बदमाश ने फिर से फोन किया, लेकिन कारोबारी ने नहीं उठाया। इस पर बदमाश ने व्हाट्सएप पर धमकी भरे दो वॉइस मैसेज भेजे। इनमें पैसे नहीं देने पर पंद्रह दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित कारोबारी ने चांदनी चौक स्थित कूंचा महाजनी के बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन को इसकी जानकारी दी। एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस के आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। शिकायत पर प्रीत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रंगाई पुताई का काम करता है।