{"_id":"614c6e888ebc3efacd4ecf4b","slug":"ncw-takes-cognizance-of-denial-of-entry-to-restaurant-due-to-wearing-saree-asks-delhi-police-commissioner-to-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: साड़ी पहनने के चलते रेस्तरां में प्रवेश न देने के मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान, पुलिस आयुक्त से जांच करने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: साड़ी पहनने के चलते रेस्तरां में प्रवेश न देने के मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान, पुलिस आयुक्त से जांच करने को कहा
Thu, 23 Sep 2021 05:39 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 23 Sep 2021 05:39 PM IST
सार
एनसीबी ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा कि उसने रेस्तरां के मार्केटिंग और जन संपर्क निदेशक को 28 सितंबर को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए लिखा है। साथ ही उपयुक्त दस्तावेज और स्पष्टीकरण भी साथ में लाने को कहा है।
विज्ञापन
साड़ी पहनने के चलते रेस्तरां में प्रवेश न देने के मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान,
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली के एक रेस्तरां में साड़ी पहने होने के कारण महिला को प्रवेश न दिए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीबी) ने संज्ञान लिया है। एनसीबी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से इस घटना की जांच करने को कहा है, साथ ही पुलिस से आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा है।
विज्ञापन
एनसीबी ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा कि उसने रेस्तरां के मार्केटिंग और जन संपर्क निदेशक को 28 सितंबर को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए लिखा है। साथ ही उपयुक्त दस्तावेज और स्पष्टीकरण भी साथ में लाने को कहा है।
विज्ञापन
बता दें कि यह मामला डिफेंस कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंसल प्लाजा स्थित एक रेस्तरां व बार का है। जिसमें एक महिला को साड़ी पहनने के कारण उन्हें रेस्तरां में प्रवेश करने से इनकार दिया। घटना को लेकर महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है।
विज्ञापन
वहीं, रेस्तरां के लोगों का कहना है कि महिला के साथ करीब 19 वर्ष की बेटी थी। इस कारण महिला को शराब सेवन प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका गया था। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है।
दक्षिण जिला पुलिस के मुताबिक, महिला अनिता चौधरी एक न्यूज चैनल में बड़े पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी बेटी के साथ रेस्तरां में शराब पीने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में जा रही थी। इस पर कर्मचारियों ने महिला को इसके लिए मना किया तो बहस बढ़ गई। आरोप है कि बहस बढ़ने पर महिला ने कर्मचारियों को थप्पड़ भी मार दिया।
वहीं, अनिता चौधरी ने एक फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया कि उन्हें रविवार को अंसल प्लाजा में एक्विला रेस्तरां में प्रवेश नहीं करने दिया गया, क्योंकि उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने लिखा है कि दिल्ली के एक रेस्तरां में साड़ी को एक स्मार्ट पोशाक नहीं माना जाता है। रेस्तरां का नाम एक्विला है। साड़ी को लेकर बहस की और बहुत बहाने बनाए, लेकिन मुझे रेस्तरां में प्रवेश नहीं करने दिया गया, क्योंकि भारतीय पोशाक साड़ी एक स्मार्ट पोशाक नहीं है। घटना गत 19 सितंबर की है।