{"_id":"61eee182a26c6d50bf2f9058","slug":"muslim-organization-demands-hearing-on-pil-of-2020-in-the-matter-of-spreading-fake-news-about-tabligi-jamaat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मुस्लिम संगठन ने तबलीगी जमात को लेकर फर्जी खबर फैलाने के मामले में 2020 की जनहित याचिका पर सुनवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मुस्लिम संगठन ने तबलीगी जमात को लेकर फर्जी खबर फैलाने के मामले में 2020 की जनहित याचिका पर सुनवाई की मांग की
Mon, 24 Jan 2022 10:57 PM IST
सुशील कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:57 PM IST
सार
तब्लीगी जमात को कथित रूप से सांप्रदायिक नफरत फैलाने के लिए फर्जी समाचारों के प्रसार को रोकने और मीडिया के एक वर्ग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए केंद्र को निर्देश देने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : Social Media
विस्तार
तबलीगी जमात को लेकर फर्जी खबर फैलाने के मामले में एक मुस्लिम संगठन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मुस्लिम संगठन ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी 2020 जनहित याचिका की अंतिम सुनवाई की मांग की।
विज्ञापन
तब्लीगी जमात को कथित रूप से सांप्रदायिक नफरत फैलाने के लिए फर्जी समाचारों के प्रसार को रोकने और मीडिया के एक वर्ग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए केंद्र को निर्देश देने की मांग की गई थी। जिसमें तबलीगी जमात पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
जमीयत उलमा-ए-हिंद, जिसकी याचिका पर शीर्ष अदालत ने मई 2020 में केंद्र और भारतीय प्रेस परिषद सहित अन्य को नोटिस जारी किया है, ने पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की पृष्ठभूमि में अपनी याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की है।
विज्ञापन