{"_id":"692c6a566fc3f5be25077bb5","slug":"murdered-by-firing-50-rounds-of-bullets-in-aya-nagar-ashram-news-c-340-1-del1011-114576-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: आया नगर में 50 राउंड गोलियां बरसाकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: आया नगर में 50 राउंड गोलियां बरसाकर की हत्या
विज्ञापन
-दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित आया नगर गांव में हुई वारदात, घटना के बाद पूरे गांव में तनाव
-गांव के ही एक अन्य परिवार पर रंजिश में हत्या कराने का आरोप, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित आया नगर गांव का इलाका रविवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। कार सवार बदमाशों ने एक करीब 50 राउंड गोलियां बरसाकर रतन कुमार लोहिया (55) की हत्या कर दी। रविवार तड़के रतन घर से कुछ दूर स्थित घेर (बैठक) में दूध निकालने जा रहे थे। इस बीच कार में सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। रतन की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियां चलते समय गांव में अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
परिजनों का दावा है कि बदमाशों ने करीब 70 राउंड गोलियां चलाई गईं। पुलिस को घटना स्थल से करीब 68 खोखे बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच के दौरान रतन की हत्या को गांव के ही एक युवक अरुण हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल करीब छह माह पूर्व अरुण की हत्या हुई थी। उसमें रतन का बेटा आरोपी है और जेल में बंद है।
परिवार का आरोप है कि दूसरे पक्ष से लगातार परिवार को धमकियां मिल रही थीं। परिवार ने अरुण के परिवार पर ही रतन की हत्या करवाने का आरोप लगाया है। सारे हालात देखकर फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती कर दी है। करीब छह टीमों को मामले की जांच के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक रतन कुमार लोहिया अपने परिवार के साथ आया नगर गांव में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी कमलेश के अलावा दो बेटे दीपक, सुमित और तीन शादीशुदा बहनें हैं। परिवार का प्रॉपर्टी के अलावा दूसरे कारोबार हैं। रतन ने घर से कुछ दूर गाय-भैंस पाली हुई है। रविवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही वह घर से निकले तो घर से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने घेरकर उनकी हत्या कर दी।
दो साल से दोनों परिवारों के बीच चल रही थी रंजिश
एक परिजन ने बताया कि गांव में रतन कुमार लोहिया और रामवीर का परिवार रहता है। कुछ सालों तक दोनों परिवार के ठीक-ठाक संबंध थे। रतन के बेटे दीपक व रामवीर के बेटे अरुण के बीच दोस्ती भी थी। दोनों का प्रॉपर्टी का कारोबर था। करीब दो साल पहले प्रॉपर्टी को लेकर दीपक व अरुण के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि अरुण और उसके साथियों ने दीपक की बुरी तरह पिटाई कर दी। यहीं से रंजिश हो गई। मामला कोर्ट में पहुंचा। मामले की सुनवाई के लिए दीपक कोर्ट जाता था। वहीं अरुण और उसका परिवार चाहता था कि दीपक उनके खिलाफ गवाही न दे। इसको लेकर दोनों पक्षों में आपस में विवाद रहता था। आरोप है कि छह माह पूर्व साकेत कोर्ट से घर लौटते समय दीपक ने रामवीर के बेटे अरुण की छत्तरपुर के सीडीआर चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया। वह फिलहाल जेल में बंद है। परिजनों का आरोप है कि अरुण की हत्या का बदला लेने के लिए ही रतन लोहिया को मौत के घाट उतारा गया है।
दीपक की मां का आरोप बहुत सीधा है उनका बेटा, उकसाकर करवाई गई थी अरुण की हत्या...
पति रतन की हत्या के बाद से उनकी पत्नी कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते-रोते वह रामवीर के परिवार पर ही आरोप लगाए जा रही थीं। उनका कहना है कि दीपक बेहद सीधा और सरल था। पहले झगड़ा कर उसे बुरी तरह पीटा गया। बाद में उसके गवाही न देने के लिए धमकाया गया। ऐसे हालात बना दिए गए कि दीपक ने अरुण की हत्या कर दी। अरुण की हत्या के बाद से उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थीं। अब आखिर इन लोगों ने उनके पति को मार डाला।