फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Murdered a young man along with his friends

Delhi News: दोस्तों के साथ मिलकर की युवक की हत्या

Mon, 25 Sep 2023 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Murdered a young man along with his friends
गीता काॅलोनी की वारदात, मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लड़की से दोस्ती की वजह से गीता काॅलोनी में एक युवक का कत्ल कर दिया गया। आरोपी युवक को तब तक मारते रहे तब तक वह अधमरा नहीं हो गया। बाद में सभी फरार हो गए। गंभीर हालत में पुलिस ने युवक को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की शिनाख्त रहबर (23) के रूप में हुई। पुलिस ने हत्याकांड से 24 घंटे में पर्दा उठाकर मुख्य आरोपी समेत चार को दबोच लिया है। इनकी पहचान यश, राहुल तिवारी, सोनू उर्फ पंकज और चंदू उर्फ चंदर प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि मुख्य आरोपी यश के एक दोस्त रहीस से रहबर का लेन-देन का भी कुछ विवाद था। डेढ़ माह पूर्व इन लोगों का रहबर से झगड़ा हुआ था। बाद में जब यश को पता चला कि रहबर की दोस्ती उसकी रिश्ते की बहन से है तो उसने पीट-पीटकर उसे मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed