फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Murder of 17-year-old minor in retaliation for a slap

Delhi News: थप्पड़ का बदला, 17 साल के नाबालिग की हत्या

Thu, 25 Jun 2026 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Murder of 17-year-old minor in retaliation for a slap
-सीलमपुर इलाके की घटना, सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर 15 और 16 साल के दो नाबालिगों को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीलमपुर इलाके में थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए नाबालिगों ने 17 साल के नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़ित नाबालिग खुद को बचाने के लिए भागा, लेकिन आरोपियों ने दौड़ा दौड़ा कर उसपर तब तक चाकू से हमला करते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। नाबालिग की शिनाख्त लक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटना के कुछ ही घंटे बाद दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चाकू व बाइक बरामद की है।
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया, बुधवार रात करीब नौ बजे वारदात की जानकारी मिली। लक्की गौतमपुरी इलाके में परिवार के साथ रहता था। परिवार में बहन-दो भाई व अन्य सदस्य हैं। माता पिता की पहले की मौत हो चुकी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक अरविंद और थाना प्रभारी नरपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई और गुप्त सूचना पर 15-16 साल के दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह एक दूसरे को अच्छे से जानते थे। लक्की ने कुछ दिन पहले झगड़े के दौरान नाबालिग आरोपी को थप्पड़ मार दिया था। जिसका बदला लेने के लिए उसने दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस भागे हुए तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में तनाव, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
लक्की की मौत के बाद हमला करने वालों के दूसरे समुदाय से होने का खुलासा होने पर वहां का तनाव फैल गया। वहां सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने मौके पर पहुंचे जिला पुलिस उपायुक्त के सामने ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इलाके में देर रात तक बाजार खुली रहती है, लेकिन पुलिस की गश्त नहीं होती। लोगों ने पुलिस उपायुक्त से आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग की। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यह वारदात सांप्रदायिक नहीं है। हमलावर और मृतक एक दूसरे को जानते थे और आपसी विवाद की वजह से हत्या की गई है। ऐसे में माहौल खराब न हो इसके लिए इलाके में एहतियात तौर पर सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed