दिल्ली: आईटीआई शाहदरा में तैयार होंगे दो वर्ल्ड क्लास बहुमंजिला अकेडमिक ब्लॉक्स, मनीष सिसोदिया ने ले आउट प्लान व डिजाइन की समीक्षा की
सिसोदिया ने कहा कि युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए उन्हें 21वीं सदी के कौशलों से लैस करना बेहद आवश्यक है। इस दिशा में दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार अपने तकनीकी संस्थानों में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर व सुविधाएं विकसित कर रही है। इसी कड़ी में शहादरा स्थित आईटीआई में स्टेट ऑफ आर्ट सुविधाओं से लैस दो वर्ल्ड क्लास बहुमंजिला अकेडमिक बिल्डिंग ब्लॉक्स का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों व कंसलटेंट के साथ इस परियोजना के पहले फेज के ले-आउट प्लान व डिजाइन की समीक्षा की। इस बिल्डिंग ब्लॉक का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां सीटों की संख्या बढ़कर 10 हजार हो जाएगी।
सिसोदिया ने कहा कि युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए उन्हें 21वीं सदी के कौशलों से लैस करना बेहद आवश्यक है। इस दिशा में दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शाहदरा आईटीआई में नई बिल्डिंग के तैयार होने से यहां बड़ी संख्या युवा आईटीआई के साथ-साथ पॉलीटेक्निक व अन्य स्किल कोर्सेज में दाखिला ले पाएंगे। वहीं, आईटीआई शाहदरा के पुनर्विकास से छात्रों के लिए कई नए अवसर भी खुलेंगे। आज स्नात्तक होने के बाद भी युवा 21वीं सदी के कौशल नहीं होने के कारण नौकरियों के लिए भटकते हैं। लेकिन यहां से कौशल आधारित कोर्स करने के बाद उनके पास नौकरी की बेहतर संभावनाएं होंगी।
इस इमारत में ये सुविधाएं होंगी
स्टेट ऑफ आर्ट सुविधाओं से लैस दो वर्ल्ड क्लास बहुमंजिला अकेडमिक बिल्डिंग ब्लॉक्स में प्रशासनिक जोन, शैक्षणिक जोन, विभिन्न ट्रेड के लिए वर्कशॉप एरिया, कौशल सेंटर, स्पेशलाइज्ड लैब, शानदार एम्फीथियेटर, सभागार, कांफ्रेंस रूम, ऑडियो-विजुअल रूम, कैंटीन व लाइब्रेरी की भी सुविधा होगी।