फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weather Update Delhi, Haryana, Rajasthan: Mountains Covered With Snow And Rain Increased the Cold In Plains

Weather Report: पहाड़ बर्फ से ढके, मैदानों में बारिश ने और बढ़ाई ठंड, अभी लुढ़केगा पारा

Wed, 29 Dec 2021 01:26 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/जम्मू/श्रीनगर/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/जम्मू/श्रीनगर/शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Dec 2021 01:26 PM IST
सार

North India Weather Forecast: श्रीनगर को छोड़ कश्मीर के अन्य जिलों में पारा शून्य से नीचे। दिल्ली, राजस्थान हरियाणा में बारिश से गिरा पारा, सर्दी बढ़ी।

विज्ञापन
Weather Update Delhi, Haryana, Rajasthan: Mountains Covered With Snow And Rain Increased the Cold In Plains
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों में भारी बर्फबारी और मैदानों में छिटपुट बारिश ने ठंड को बढ़ा दिया है। जम्मू-कश्मीर के कश्मीर में मंगलवार को श्रीनगर को छोड़कर पर सभी जिलों में पारा शून्य से नीचे रहा। हिमाचल में भी जगह-जगह बर्फबारी से मौसम सर्द हुआ।

विज्ञापन

 
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को दिन भर होती रही छिटपुट बारिश से पारा लुढ़ककर 9.4 डिग्री पर रहा जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो तीन दिन ठंड बढ़ेगी और पारा 5 डिग्री तक पहुंचेगा। वहीं राजस्थान में मंगलवार को संगारिया 8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर घाटी में गुलमर्ग -9.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा जबकि पहलगाम में पारा शून्य से 7.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं पटनीटॉप में हुई ताजा बर्फबारी में सैलानियों ने जमकर मस्ती की। हिमाचल प्रदेश में अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रे में भारी बर्फबारी के कारण यातायात ठप्प रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, राजस्थान में संगारिया (हनुमानगढ़) 8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। पिछले 24 घंटे में राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होती रही जिससे मौसम सर्द होता गया।
 

हिमाचल में नए साल पर भी बर्फबारी के आसार नहीं 

हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार से चार दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में सैलानियों को बर्फबारी के बिना नए साल का जश्न मनाना होगा। राजधानी शिमला समेत प्रदेश में  मंगलवार को भी मौसम साफ रहा।

मौसम विभाग ने आगामी 2 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस बार सैलानियों को व्हाइट क्रिसमस का जश्न मनाने का मौका नहीं मिला। अब नए साल का जश्न भी बिना बर्फबारी के मनाना पड़ सकता है। इन दिनों शिमला, कुफरी, नारकंडा, चायल, कुल्लू, मनाली और चंबा आदि में बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक देश के विभिन्न राज्यों से उमड़े हुए हैं। हर साल पर्यटक विंटर सीजन में बर्फबारी के नजारे देखने के लिए आते हैं।  

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान 
केलांग में -10.3, कल्पा -4.5, मनाली -1.2, डलहौजी-1.0, चंबा 2.3, धर्मशाला 8.5, कांगड़ा 4.4, पालमपुर 3.5, भुंतर 1.5, मंडी 3.1, हमीरपुर 3.7, ऊना 4.4, बिलासपुर 4.0, शिमला 2.8, सोलन 6.0 और नाहन का न्यूनतम  तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
केलांग का -1.7, कल्पा 4.8, चंबा 14.9, डलहौजी 3.1, धर्मशाला 18.0, कांगड़ा 20.0, भुंतर 17.3, हमीरपुर 20.4, ऊना 23.2, सुंदरनगर 19.35, बिलासपुर 21.5, शिमला 11.8 और नाहन में 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

पूर्वांचल का मौसम- कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हुई झमाझम बारिश, बढ़ी ठंड

मौसम का अचानक रुख बदलने से मंगलवार को वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल के जिलों में बादल छा गए। दोपहर बाद ज्यादातर जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। कुछ जगह क्रय केंद्रों पर धान भीग गए। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बारिश हुई है। 30 दिसंबर तक गरज चमक के साथ ऐसी ही बारिश के आसार हैं।

 वाराणसी में दोपहर के समय बादल छा गए और ढाई बजे से साढ़े पांच बजे के बीच 7.6 मिमी बारिश हुई।  चंदौली, जौनपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया,  सोनभद्र, भदोही और मिर्जापुर में भी बादल छाए रहे और दोपहर से शाम के बीच कहीं बूंदाबांदी तो कहीं कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। भदोही में कुछ जगह पेड़ भी गिर गए।

भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर और कुछ अन्य जिलों में क्रय केंद्रों पर खुले में रखे धान भीग गए। बारिश के साथ हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है। भदोही के जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने बताया कि बारिश से सबसे ज्यादा फायदा गेहूं को होगा। दलहनी, तिलहनी फसल के लिए भी फायदेमंद है।

कश्मीर घाटी फिर शीतलहर की चपेट

हल्की राहत के बाद पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी और हल्की बारिश के चलते कश्मीर घाटी में मंगलवार को शीतहलहर लौट आई। श्रीनगर को छोड़कर संपूर्ण कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। घाटी में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सबसे ठंडा रहा वहां तापमान शून्य से 9.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जबकि पहलगाम में पारा शून्य से 7.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इधर जम्मू में दिन भर धूप खिली रही। हालांकि ठंड का अहसास बना रहा।

अधिकारियों के मुताबिक केवल श्रीनगर में न्यूनतम तापमान हिमांक के ऊपर रहा, यहां पारा 1.4 डिग्री तक लुढका । सोमवार को शहर में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 2.2 डिग्री था। घाटी का प्रवेश द्वारा समझे जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 0.4 डिग्री दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के निकटस्थ कोकरनागर में पारा शून्य के नीचे 2.5 डिग्री तक लुढ़क गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहा। 

मुनस्यारी बाजार में सीजन का पहला हिमपात, ठंड बढ़ी

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी बाजार में शुक्रवार रात सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके बाद ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद सुबह थल मुनस्यारी सड़क में पर्यटकों के वाहन नहीं चढ़ पाए, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

मुनस्यारी में शुक्रवार शाम से हुई बारिश के बाद हंसलिंग पंचाचूली, नाग्निधुरा, छिपलाकेदार की पहाड़ियों पर जमकर बर्फबारी हुई। मुनस्यारी मुख्यालय में आधा इंच, नई बस्ती में एक इंच, इको पार्क में तीन इंच, कालामुनि में तीन इंच, खलिया में लगभग एक फुट तक बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री और अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। निचले क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने के कारण पाला गिरा।

वड्डा हुड़कना पुल, नैनीपातल, सतगढ़, कंचनपुर के पास पाले के गिरने के बाद वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो गए हैं। लोगों ने पाला संभावित क्षेत्रों में चूना डालने की मांग की है। जिला मुख्यालय में सुबह अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed