फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More than 14 thousand elderly people get vaccinated, increasing daily

14 हजार से ज्यादा बुजुर्गों ने लगवाया टीका, रोज बढ़ रही संख्या

Sat, 06 Mar 2021 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
More than 14 thousand elderly people get vaccinated, increasing daily
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में शुक्रवार को कुल 27 हजार से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें आधे से ज्यादा लोग 60 साल से अधिक उम्र वाले रहे। टीकाकरण के लिए बुजुर्गों में उत्साह दिखाई दे रहा है। यह लोग हर दिन बड़ी संख्या में टीका लगवा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से पीड़ित 45 साल से अधिक आयु वाले लोगों के लिए 308 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मचारियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को भी टीका लगाया गया। कुल 27057 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें 60 साल से अधिक उम्र के 14874 लोगों और 45 साल से ज्यादा उम्र के 2020 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 1734 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 3269 अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों ने भी डोज ली। इनमें 35160 कर्मचारियों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के बाद कुल 4 लोगों को दर्द और बुखार की शिकायत हुई। इनमें से किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर राजीव नय्यर ने बताया कि बुजुर्ग लोगों में वैक्सीन लेने के लिए काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से लोग टीके के लिए पंजीकरण करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी अस्पताल में कराएं इलाज
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, सभी टीकाकरण केंद्रों पर विशेष डॉक्टरों को तैनात किया गया है। हालांकि, टीके के दुष्प्रभाव के काफी कम मामले आ रहे हैं, लेकिन अगर वैक्सीन लेने के कुछ घंटों बाद भी किसी को समस्या होगी, तो वह घर के पास के किसी भी अस्पताल में जाकर इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed