{"_id":"6acd83eb4502b225fe0fc5d7","slug":"modern-training-centers-launched-at-three-itis-cm-rekha-gupta-inaugurated-and-laid-the-foundation-stones-for-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तीन आईटीआई में आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने कई परियोजना का उद्घाटन-शिलान्यास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तीन आईटीआई में आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने कई परियोजना का उद्घाटन-शिलान्यास किया
Tue, 13 Oct 2026 06:36 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:36 AM IST
सार
दिल्ली में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने हेतु सरकार ने कई परियोजनाएं शुरू की हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने हेतु सरकार ने कई परियोजनाएं शुरू की हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें द्वारका में आधुनिक सरकारी स्कूल, नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) में छात्राओं का छात्रावास और तीन आईटीआई में आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विद्यार्थियों को हुनरमंद बनाकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। सरकार का प्रयास है कि विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक वातावरण, उन्नत तकनीक और व्यावहारिक प्रशिक्षण मिले। एनएसयूटी के पूर्वी परिसर में 120 छात्राओं की क्षमता वाले छात्रावास का उद्घाटन किया गया। युवाओं को नई तकनीक का प्रशिक्षण देने के लिए जहांगीरपुरी, धीरपुर और नरेला के आईटीआई में हाई-टेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू किए गए हैं। इन केंद्रों पर रोबोटिक्स, औद्योगिक स्वचालन और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जहांगीरपुरी केंद्र से हर साल करीब 1000 और धीरपुर केंद्र से 1200 प्रशिक्षुओं को लाभ मिलेगा। नरेला केंद्र युवाओं को सौर ऊर्जा और हरित ऊर्जा से जुड़े कामों के लिए तैयार करेगा।
विज्ञापन
ओखला और एनएसयूटी में नई सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने ओखला में जीबी पंत इंटीग्रेटेड कॉलेज एवं पॉलीटेक्निक की आधारशिला रखी। एनएसयूटी के मुख्य परिसर में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब और शिक्षकों के कार्यालय भवन का भी शिलान्यास हुआ। नई एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब से करीब 2,000 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने की योजना है।
विज्ञापन