फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mithlesh Bhati came to watch MotoGP race who called Sachin lappu and jhingur in noida

MotoGP Race: स्पेन के पेड्रो अकोस्टा ने जीती मोटो जीपी-2 रेस, जानें कौन हैं मोटो जीपी और मोटो जीपी-3 के विजेता

Sun, 24 Sep 2023 03:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 24 Sep 2023 03:44 PM IST
सार

स्पेन के पेड्रो अकोस्टा ने मोटो जीपी-2 रेस का खिताब अपने नाम किया है। ग्रेटर नोएडा के  बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट  में आज मोटी जीपी रेस का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम समेत कई हस्तियां मोजूद रहीं।

विज्ञापन
Mithlesh Bhati came to watch MotoGP race who called Sachin lappu and jhingur in noida
मोटो जीपी रेस विजेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में हो रही मोटी जीपी रेस रविवार को समापन हो गया।  इटेलियन राइडर मार्को बेजेची मोटोजीपी रेस के विजेता बने हैं, स्पेन के पेड्रो अकोस्टा ने मोटो जीपी-2 रेस में जीत हासिल की है और स्पेन के जाउमे मासिया ने मोटो जीपी रेस-3 का खिताब अपने नाम किया है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी, अभिनेता जॉन अब्राहम, रणबीर सिंह, क्रिकेटर युवराज सिंह भी पहुंचे।

विज्ञापन


आज था फाइनल 
मोटो जीपी रेस का फाइनल राउंड खतम हो गया। मोटो जीपी फाइनल में डुकाटी बाइक सवारों की तिकड़ी पहली पंक्ति में रहेगी। रेस में अव्वल आने और पूर्व के नंबरों के आधार पर पोल पोजीशन पर रहने वाले मार्को बैसेकी पहली पंक्ति में होंगे। वहीं, जॉर्ज मार्टिन और विश्व नंबर एक फ्रांचेस्को बन्याया भी पहली पंक्ति में रेस की शुरुआत करेंगे। दूसरी पंक्ति में डुकाटी के ही बाइक सवार लूका मारिनी और होंडा टीम के जॉन मीर पर सभी की निगाहें रहीं। मोटो जीपी के फाइनल रेस को सीएम योगी फ्लैग-ऑफ किया। वहीं, मोटो-3 को भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन हरी झंडी दिखाएंगे और मोटो-2 रेस को बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम फ्लैग ऑफ किया।
विज्ञापन


सचिन मीणा को लप्पू और झिंगूर कहने वाली मिथेलेश भाटी भी मोटी जीपी रेस देखने पहुंची
पाकिस्तानी सीमा हैदर के पति सचिन मीणा को लप्पू और झिंगूर कहने वाली मिथेलेश भाटी भी मोटी जीपी रेस देखने पहुंची हैं। मिथिलेश भाटी पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। मिथेलिश भाटी ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव की रहने वाली हैं। सचिन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि 'लप्पू सा सचिन, क्या है सचिन में, झिंगूर जैसी शक्ल है, वो इससे प्यार क्या करेगी।' मिथिलेश भाटी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। फिलहाल ग्रेटर नोएडा के  बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट  में आज मोटी जीपी रेस आयोजित की गई और मिथिलेश भाटी इस रेस को देखने पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed