फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   misdeed with woman by taking hostage on the pretext of showing room on rent in delhi

हैवानियत: किराए पर कमरा दिखाने के बहाने बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म, पीड़िता का आरोप- चार दिन तक नशीला पदार्थ देकर रखा

Tue, 01 Mar 2022 10:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 01 Mar 2022 10:00 AM IST
सार

पुलिस ने महिला के आरोप के बाद उसका मेडिकल करवाया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान राम सिंह के रूप में की और उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
misdeed with woman by taking hostage on the pretext of showing room on rent in delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंझावला इलाके में किराए पर कमरा दिखाने के बहाने एक महिला को बंधक बनाकर चार दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस दौरान महिला को नशीला पदार्थ दिया गया। पड़ोसियों ने महिला को बाहर निकाल थाने ले गई। महिला के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म, नशीला पदार्थ देने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


32 साल की पीड़िता मूलत: बिहार की रहने वाली है। पुलिस की दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति से दस साल से अलग अपने भाई के साथ कराला इलाके में रहती है। उसके तीन बच्चे हैं। चार दिन पहले वह बिहार से दिल्ली पहुंचने के बाद कराला बस स्टैंड पर खड़ी थी। वहां पर एक शख्स खड़ा था। महिला ने बताया कि वह उस शख्स से इस इलाके में किराए पर मकान मिलने के बारे में पूछा। आरोपी शख्स तुरंत राजी हो गया और महिला को बताया कि वह मकान तलाशने में उसकी मदद करेगा। आरोप के मुताबिक आरोपी शख्स उसे एक कमरे पर ले गया और उसे बंधक बना लिया। उसने नशीली चीज पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। 
विज्ञापन


उसके बाद आरोपी ने उसके साथ चार दिनों तक दुष्कर्म किया। सोमवार को आरोपी के घर में नहीं होने पर उसने शोर मचाया। उसके बाद पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस पीड़िता को लेकर थाने पहुंची और उसकी काउसलिंग कराई। पुलिस ने महिला के आरोप के बाद उसका मेडिकल करवाया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान राम सिंह के रूप में की और उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed