फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   miscreants robbing businessman in shop run away to take money

दिल्ली: नकाबपोश बदमाशों ने कारोबारी को दुकान में बंधक बनाकर की लूटपाट, ले गए गल्ले में रखी मोटी रकम

Wed, 24 Feb 2021 11:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 24 Feb 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
miscreants robbing businessman in shop run away to take money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अशोक विहार इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने किराना कारोबारी की दुकान में घुसकर लूटपाट की। वारदात के दौरान आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर कारोबारी को बंधक बना लिया। बाद में कैश लूटकर फरार हो गए। कारोबारी ने विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़ित मनीष बंसल को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद मनीष ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने मनीष का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित मनीष बंसल परिवार के साथ वजीरपुर इलाके में रहते हैं। मनीष वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में किराना की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे वह दुकान पर अकेले बैठे हुए थे। इस बीच तीन बदमाश जबरन दुकान में घुस गए। तीनों के हाथ में पिस्टल थी। इनका एक साथी बाहर खड़ा था। बदमाशों ने कैश की मांग की तो मनीष ने विरोध जताया। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी। इस बीच एक बदमाश ने गल्ले में रखा सारा कैश निकाला और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मनीष के गल्ले में कितना कैश था, इसका फिलहाल अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed