फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   miscreant who entered Gurdwara to steal killed young man tried to catch thief attacked

दिल्ली: गुरुद्वारे में चोरी करने घुसे बदमाश ने कर दी युवक की हत्या, चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो कर दिया हमला

Tue, 01 Feb 2022 09:58 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 01 Feb 2022 09:58 PM IST
सार

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी गुरुद्वारे में लोहा और बैटरी चोरी करने के इरादे से घुसा था। लेबर के ठेकेदार खैराती लाल ने जब आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
miscreant who entered Gurdwara to steal killed young man tried to catch thief attacked
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शास्त्री पार्क के यमुना खादर स्थित गुरुद्वारा नानकसर में चोरी करने घुसे एक बदमाश ने युवक की हत्या कर दी। गुरुद्वारे के भीतर हुई वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त खैराती लाल मोर्या (30) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी गुरुद्वारे में लोहा और बैटरी चोरी करने के इरादे से घुसा था। लेबर के ठेकेदार खैराती लाल ने जब आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी श्रीराम कालोनी खजूरी खास निवासी फरमूद उर्फ प्रमोद (25) को गिरफ्तार कर लिया। वह पहले भी लूटपाट और ऑर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहा है। खजूरी खास थाना पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से दौसा, राजस्थान का रहने वाला खैराती लाल पिछले करीब 25 दिनों से नानकसर गुरुद्वारे के एक कमरे में बाकी मजदूरों के साथ रह रहा था। इसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं जो राजस्थान में ही रह रहे हैं। खैराती लाल न यमुना खादर में लगे बिजली के टावर पर पेंट करने काम लिया हुआ था। वह खुद बाकी मजदूरों के साथ पेंट करता था। सभी गुरुद्वारे में सोते थे। एक मजदूर संजय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गुरुद्वारे में चोरी हो रही थी। इसकी जानकारी मजदूरों ने खैराती को दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात को अचानक आहट के बाद मजदूरों की आंख खुली। खैराती व बाकी मजदूरों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस बीच आरोपी ने खैराती की गर्दन और चेहरे पर चापड़ से हमला कर दिया। बाद में आरोपी फरार हो गए। खून से लथपथ खैराती को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।


घटना स्थल से पुलिस को कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला। लोकल इंटेलिजेंस और जांच के बाद पुलिस को पता चला कि वारदात में खजूरी की श्रीराम कालोनी के फरमूद का हाथ है। पुलिस ने आरोपी दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल भी कर लिया। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed