{"_id":"6025635e8ebc3ee96959a475","slug":"minor-domestic-helper-misdeed-with-two-year-old-boy-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल के मासूम के साथ नाबालिग घरेलू सहायक ने किया कुकर्म, आरोपी हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल के मासूम के साथ नाबालिग घरेलू सहायक ने किया कुकर्म, आरोपी हुआ फरार
Thu, 11 Feb 2021 10:33 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
राजौरी गार्डन इलाके में दो साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। घटना को घर में काम करने वाला 16 वर्षीय घरेलू सहायक ने अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बुरी तरह से घायल बच्चे को उसके परिजनों से अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई पर अगले दिन आरोपी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। आरोपी बिहार स्थित अपने गांव भागने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित मासूम अपने परिजनों के साथ सुभाष नगर में रहता था। 9 फरवरी की देर रात परिजन दो साल के बेटे को लेकर सुभाष नगर पुलिस चौकी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि घर में काम करने वाला 16 साल के घरेलू सहायक ने उसके बच्चे के साथ कुकर्म किया है। पुलिसकर्मियों ने घायल मासूम को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि उसका घरेलू सहायक बिहार का रहने वाला है और पिछले ढाई साल से उसके घर में काम करता था। 9 फरवरी की रात करीब पौने 12 बजे घरेलू सहायक मासूम को सुलाने के बहाने उसे पहली मंजिल पर ले गया। इस दौरान बच्चे की मां अपना काम करने लगी।
विज्ञापन
करीब चार पांच मिनट बाद वह पहली मंजिल पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद पाया। बच्चा जोर जोर से रो रहा था। बच्चे की मां ने किसी तरह से कमरे का दरवाजा खोला। वह कमरे के हालात देखकर चौक गयी। बच्चे के संवेदनशील अंग से खून निकल रहा था। इसके बारे में पूछने पर घरेलू सहायक वहां से फरार हो गया। बच्चे की पिता के बयान पर राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने कुकर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी बिहार का रहने वाला है। घटना के बाद वह बिहार भागने की कोशिश करेगा। इसलिए पुलिस ने दिल्ली के सभी स्टेशनों और बस अड्डों पर निगरानी बढ़ा दी और अगले दिन आरोपी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। आरोपी को पुलिस ने जुबनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।