फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Minor domestic helper in delhi abused two year old

दो वर्ष के मासूम से नाबालिग घरेलू सहायक ने किया कुकर्म

Fri, 12 Feb 2021 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Minor domestic helper in delhi abused two year old
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन इलाके में मासूम (2) से कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोपी घरेलू सहायक (16) वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बुरी तरह से घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। बच्चे की पिता के बयान पर राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने कुकर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। बुधवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आरोपी को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित मासूम परिजनों के साथ सुभाष नगर में रहता था। 9 फरवरी की देर रात परिजन दो साल के बेटे को लेकर सुभाष नगर पुलिस चौकी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि घर में काम करने वाला 16 साल के घरेलू सहायक ने उसके बच्चे से कुकर्म किया है। पुलिसकर्मियों ने घायल मासूम को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि उसका घरेलू सहायक बिहार का रहने वाला है और पिछले ढाई साल से उसके घर में काम करता था। 9 फरवरी की रात करीब पौने 12 बजे घरेलू सहायक मासूम को सुलाने के बहाने पहली मंजिल पर ले गया। इस दौरान बच्चे की मां अपना काम करने लगी।
विज्ञापन

करीब चार पांच मिनट बाद वह पहली मंजिल पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद पाया। बच्चा जोर जोर से रो रहा था। बच्चे की मां ने किसी तरह से कमरे का दरवाजा खोला। बच्चे के संवेदनशील अंग से खून निकल रहा था। पूछने पर घरेलू सहायक वहां से फरार हो गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने दिल्ली के सभी स्टेशनों और बस अड्डों पर निगरानी बढ़ा दी। बुधवार को आरोपी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed