फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   minor died in a car crash in delhi

Delhi : बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार होंडा अमेज के उड़े परखच्चे, नाबालिग कार चालक की मौत

Mon, 04 Sep 2023 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Sep 2023 01:38 AM IST
सार

हादसे में कार चला रहे नाबालिग की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। लोगों के मुताबिक घटना के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। लोगों ने रॉड से दरवाजे को खोलकर नाबालिग को बाहर निकाला। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
minor died in a car crash in delhi
कार हादसा.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगमपुर इलाके में शनिवार दोपहर एक होंडा अमेज कार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे नाबालिग की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। लोगों के मुताबिक घटना के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। लोगों ने रॉड से दरवाजे को खोलकर नाबालिग को बाहर निकाला। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की शिनाख्त आदेश माथुर (17) के रूप में हुई है। वह पिता सचिन, मां, भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मोहम्मदपुर मजरी गांव में रहता था। उसके पिता एक निजी पब्लिक स्कूल चलाते हैं। शनिवार दोपहर पुलिस को रोहिणी सेक्टर 36 हेलीपैड के पास सड़क हादसा होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कार एक बिजली के खंभे से टकराकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहां जमा लोगों ने बताया कि कार चला रहे युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि चालक को मृत घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि आदेश माथुर किसी काम से रोहिणी गया हुआ था। वहां से वह वापस घर की ओर जा रहा था। घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed