{"_id":"60b3acbaa10ce760fd685498","slug":"migrant-laborers-returned-as-soon-as-they-got-exemption-in-lockdown-under-unlock-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : अनलॉक-1 के तहत लॉकडाउन में छूट मिलते ही प्रवासी मजदूरों की होने लगी वापसी, पिछले महीने किया था पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : अनलॉक-1 के तहत लॉकडाउन में छूट मिलते ही प्रवासी मजदूरों की होने लगी वापसी, पिछले महीने किया था पलायन
Sun, 30 May 2021 08:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 30 May 2021 08:48 PM IST
सार
अनलॉक को देखते हूए दिल्ली से पलायन कर चुके मजदूरों की वापसी भी शुरू हो गई है। रविवार को आनंद विहार बस अड्डे पर वापसी कर रहे मजदूरों की काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
दिल्ली : अनलॉक-1 के तहत लॉकडाउन में छूट मिलते ही प्रवासी मजदूरों की होने लगी वापसी
- फोटो : जी. पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार सिकुड़ता जा रहा है। रविवार को लगातार दूसरे दिन एक हजार से कम कोरोना के मामले सामने आए। कम हो रहे मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार ने धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढील देने का एलान किया है।
विज्ञापन
इसके तहत दिल्ली में अनलॉक-1 की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। हालांकि दिल्ली में अभी सात जून तक लॉकडाउन लागू है, लेकिन इसमें निर्माण क्षेत्र और फैक्टरी को खोलने की छूट मिली है।
विज्ञापन
अनलॉक को देखते हूए दिल्ली से पलायन कर चुके मजदूरों की वापसी भी शुरू हो गई है। रविवार को आनंद विहार बस अड्डे पर वापसी कर रहे मजदूरों की काफी भीड़ देखी गई। मजदूरों का कहना है कि गांव में काम नहीं मिल रहा है। दिल्ली में लॉकडाउन अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है तो यहां काम मिलेगा।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली में लॉकडाउन लगते ही काफी संख्या में प्रवासी मजदूर पलायन कर गए थे। करीब डेढ़ महीने बाद लॉकडाउन को धीरे-धीरे खोला जा रहा है तो मजदूर भी वापसी कर रहे हैं। दिल्ली में 19 अप्रैल को पहला लॉकडाउन लगा था।
वहीं, दिल्ली में रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 946 नए मामले सामने आए। दैनिक मामलों के साथ संक्रमण दर भी घटकर 1.25 फीसदी हो गई है। यानी, अब 100 लोगों की जांच में 1 व्यक्ति ही संक्रमित मिल रहा है। हालांकि, मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटे में 78 मौतें हुई हैं, जो संक्रमितों के मुकाबले काफी ज्यादा है।
इससे पहले जब एक हजार से कम मामले आए थे। उस दौरान सिर्फ 7 लोगों की मौत हो रही थी। इस हिसाब से देखें तो मौत के आंकड़े करीब 23 गुना ज्यादा है। दिल्ली में कुल मौत का आंकड़ा भी 24 हजार के पार पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि 47 दिनों बाद मौत का आंकड़ा 100 से कम आया है। बीते 24 घंटे में 78 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।