फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Metro: Services affected for two hours due to fault in signal on Violet Line

मेट्रो : वायलेट लाइन पर सिग्नल में खराबी से दो घंटे सेवाएं प्रभावित

Fri, 05 May 2023 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
Metro: Services affected for two hours due to fault in signal on Violet Line
बीच-बीच में रुककर चलने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में हुई देरी
विज्ञापन



फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले यात्रियों को हुई बेहद परेशानी
कई यात्रियों को परिवहन के दूसरे साधनों को अपनाना पड़ा




अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन पर सिग्नल में आई खराबी के कारण शुक्रवार को करीब दो घंटे तक सेवाएं प्रभावित रहीं। मेट्रो की रफ्तार इस दौरान काफी धीमी रही। बीच-बीच में मेट्रो के रुककर चलने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। सेवाएं प्रभावित रहने से परेशान कई यात्रियों को मेट्रो को बीच सफर में ही छोड़कर दूसरे परिवहन साधनों को अपनाना पड़ा। इससे गंतव्य तक जल्दी पहुंचने के लिए यात्रियों को दूसरे साधनों पर डेढ़ से दोगुना तक खर्च करना पड़ा। इस दौरान मेट्रो स्टेशनों के बाहर भी ऑटो और टैक्सी में सफर वालों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा।

सुबह करीब 9.30 बजे मेट्रो ने ट्वीट किया कि कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच सेवाएं प्रभावित हैं। जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो यात्रियों को देरी की चिंता सताने लगी। इसके बाद जिसे मौका मिला, वह नजदीकी मेट्रो स्टेशनों पर उतरकर ऑटो और टैक्सी में सवार होकर गंतव्य के लिए रवाना होता दिखा। हालांकि यात्रियों को दूसरे साधनों पर अधिक रुपये खर्च करने पड़े। 11.40 बजे दोबारा मेट्रो सेवाएं सामान्य बहाल होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



छुट्टी हाेने से यात्रियों की संख्या थोड़ी कम रही

अवकाश का दिन हाेने की वजह से यात्रियों की संख्या थोड़ी कम रही, फिर भी दो घंटे तक सेवाएं प्रभावित होने से कई लोगों को सफर में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस लाइन की सेवाओं को कोसते हुए यात्री रितु ने कहा कि यह कोई नहीं बात नहीं है। अन्य यात्री शुभम ने कहा कि मेट्रो सेवाएं प्रभावित होने से परीक्षा के लिए पहुंचने में देरी हुई। यात्री हेमंत यादव ने ट्वीट किया कि 20 मिनट से जसाेला अपोलो मेट्रो स्टेशन पर इंतजार करने पर भी मेट्रो नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




तकनीकी खराबी से पहले भी प्रभावित हुई हैं सेवाएं
यात्री विनीत सिंह ने वायलेट लाइन को सबसे खराब मेट्रो लाइन बताते हुए कमियों को गिनाया। यात्री डब्ल्यू अनॉल्ड क्लार्क ने कहा कि गर्मियां अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुई, लेकिन इस लाइन पर एसी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इससे पहले भी ओएचई और सिग्नल की समस्या होने की वजह से कई बार मेट्रो सेवाएं प्रभावित हो चुकी हैं। करीब एक सप्ताह पहले भी बंदरों के कारण ओएचई में आई खराबी से यात्रियों को काफी परेशानी हुई थी।


लाजपत नगर-मूलचंद के बीच ट्रैक सर्किट ड्रॉप से आई समस्या : डीएमआरसी



डीएमआरसी के मुताबिक, लाजपत नगर और मूलचंद के बीच कश्मीरी गेट की तरफ जाने वाली मेट्रो लाइन पर (अप लाइन सेक्शन) सुबह करीब 9.30 बजे ट्रैक सर्किट ड्रॉप की समस्या के कारण सेवाएं करीब दो घंटे तक प्रभावित रहीं। इस सेक्शन पर इस दौरान मेट्रो प्रतिबंधित रफ्तार से गुजर रही थी। इससे बल्लभगढ़, फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बदरपुर बॉर्डर, जसोला सहित कई तमाम स्टेशनों से मेट्रो धीमी रफ्तार में चली। इससे वायलेट लाइन पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed