फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Media and religious organizations do not enter

मीडिया और धार्मिक संगठनों को प्रवेश नहीं

Mon, 22 Feb 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Media and religious organizations do not enter
नई दिल्ली। बेगमपुर में शादी से इनकार के बाद 17 साल की किशोरी की हथौड़े से हत्या के बाद इलाके में तनाव है। पुलिस ने रविवार को पहुंचे धार्मिक संगठनों के लोगों को किशोरी के परिजनों से मिलने नहीं दिया। यहां तक कि मीडियाकर्मियों को भी वहां तक जाने की इजाजत नहीं दी गई। किशोरी के घर की ओर जाने वाले सभी रास्तों और गलियों में करीब सौ मीटर पहले बैरीकेड के नाके लगाकर वहां भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन

रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सुबह से ही कई धार्मिक संगठनों और मीडिया के लोग पहुंचने लगे थे। धार्मिक संगठनों के लोगों को पुलिस ने बैरीकेड पर रोका तो इसका विरोध करते हुए उन्होंने जमकर नारेबाजी की। उन लोगों ने परिवार से नहीं मिलने देने पर पुलिस अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई। देर शाम तक पीड़ित परिवार से मिलने के लिए लोग पहुंच रहे थे। उधर, बैरीकेड लगाने से आसपास रहने वाले लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुरक्षा के नाम पर परिवार को घर में नजरबंद कर दिया गया है। सुरक्षा के उठाए गए कदम को लेकर दिनभर गहमागहमी रही।
विज्ञापन

गांव पहुंच लईक ने बंद किया फोन
बेगमपुर में किशोरी की हत्या करने के बाद लईक अपने गांव पहुंच गया है। उसने वहां जाकर अपना फोन बंद कर दिया है। पुलिस की एक टीम वहां पहुंची, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस को आशंका है कि लईक नेपाल भागने की कोशिश कर सकता है। इसलिए लखीमपुर खीरी के नेपाल बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। वहां की पुलिस को उसका फोटो भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक की जांच के मुताबिक, हत्या के बाद लईक अपने गांव पिहानी रवाना हुआ। हरदोई पहुंचने के बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो उसके परिवार के सभी सदस्य फरार हो चुके थे। आसपास के लोगों के जरिये पुलिस उनके रिश्तेदारों के पते और नंबर ले रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि किशोरी की हत्या के बाद लईक ने अपने पिता को सारी बात बताई थी। पिता ने गांव में रहने वाले परिजनों से उसकी मदद करने के लिए कहा था। उसके बाद लईक दिल्ली से बस पकड़कर हरदोई रवाना हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमा नजदीक होने की वजह से लईक नेपाल भाग सकता है। इसलिए वहां निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed